बाड़मेर: AEN 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 फरार, बिल भुगतान की एवज में मांगा 10% कमीशन

बाड़मेर: AEN 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 फरार, बिल भुगतान की एवज में मांगा 10% कमीशन
एसीबी ने बाड़मेर में एक सहायक अभियंता को गुरुवार को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया जबकि एक अन्य सहायक अभियंता मौके से फरार हो गया। आरोपियों ने परिवादी से से उसकी फर्म के बिलों के भुगतान करने एवं धरोहर राशि जारी करने की एवज में 10 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

बाड़मेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बाड़मेर में एक सहायक अभियंता को गुरुवार को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया जबकि एक अन्य सहायक अभियंता मौके से फरार हो गया। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की जोधपुर में स्थित विशेष इकाई को शिकायत दी कि उसकी फर्म ने विभिन्न विकास कार्य किए हैं, जिसके बिलों के भुगतान करने एवं धरोहर राशि जारी करने की एवज में धोरीमन्ना पंचायत समिति के जल ग्रहण एवं भू संरक्षण विभाग में सहायक अभियंता सोहनलाल और धनाऊ पंचायत समिति के सहायक अभियंता मानाराम उससे 10 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 5 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। ये लोग उससे 16 लाख रुपए पहले ही वसूल चुके हैं। सोहनलाल पर गुढ़ामलानी पंचायत समिति एवं पायला कल्ला पंचायत समिति के विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी है।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो की जोधपुर इकाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में दल ने सत्यापन के बाद जाल बिछाकर सोहनलाल को परिवादी से पांच लाख रुपए रिश्वत के लेते गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मानाराम को कार्रवाई की भनक लग गई और वह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों के निवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी