पिकअप सवार बदमाशों ने फॉर्च्यूनर को 3 बार मारी टक्कर : ट्रैवल्स एजेंसी मालिक पर लाठी से किया हमला, तीन घायल

पिकअप में बैठे ड्राइवर ने फॉर्च्यूनर को तीन बार टक्कर मारी

पिकअप सवार बदमाशों ने फॉर्च्यूनर को 3 बार मारी टक्कर : ट्रैवल्स एजेंसी मालिक पर लाठी से किया हमला, तीन घायल

पिकअप में बैठे ड्राइवर ने फॉर्च्यूनर को तीन बार टक्कर मारी। बदमाशों ने कार में सवार शेर खान, बक्शे खान, और शाह मोहम्मद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

बाड़मेर। जिले के शिव कस्बे में पिकअप में आए बदमाशों ने फॉर्च्यनर सवार ट्रैवल्स एजेंसी मालिक पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनके साथ बैठे दो साथी भी घालय हो गए। दोनों को जोधपुर रेफर किया गया है। एक अन्य साथी को हल्की चोटें आई हैं। पूरा घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चला। शिव थानाधिकारी ने बताया कि शेर खान जैसलमेर के फलसूंड स्वामी का गांव के रहने वाले हैं। इनका ट्रैवल्स का बिजनेस है। इनके साथ गाड़ी में बक्शे खान और शाह मोहम्मद भी थे। सुबह करीब 11 बजे तीनों शादी समारोह में जा रहे थे। शेर खान की एसयूवी को उण्डू के बाजार में अचानक आई 2 पिकअप ने घेर लिया।

पिकअप में बैठे ड्राइवर ने फॉर्च्यूनर को तीन बार टक्कर मारी। बदमाशों ने कार में सवार शेर खान, बक्शे खान, और शाह मोहम्मद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तीनों को फलसूंड (जैसलमेर) अस्पलात ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद शेर खान व बक्शे खान को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। शाह मोहम्मद को हल्की चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उण्डू के रहने वाले नवाब खान और शेर खान के बीच साल 2024 में हुए एक मर्डर को लेकर रंजिश चल रही है। इस हमले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के जयपुर में प्रदर्शन गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के जयपुर में प्रदर्शन
जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस ने गैस कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार...
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! एक हफ्ते की गर्मी के बाद हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
ईंधन संकट: श्रीलंका में आपूर्ति बाधाओं के बीच अनिवार्य क्यूआर कोड व्यवस्था लागू, साप्ताहिक ईंधन कोटा भी निर्धारित
चाबहार बंदरगाह परियोजना पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार : इसका अदृश्य होना सरकार की कूटनीति के लिए और बड़ा झटका, जयराम रमेश ने किया सवाल- क्या भारत अब भी इस परियोजना में शामिल है
हिन्दू धर्म पर राजनीति कर रहे कुछ लोग : भारत की पहचान सेक्युलर देश की, अय्यर ने कहा- संविधान सभी धर्मों को देता है बराबरी
ईरान के 'खारग द्वीप' पर अमेरिका ने किया हमला: फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत
चुनाव आयोग आज करेगा पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा: राजनीतिक दलों, सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया