अष्टसखा के वंशज हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गोवर्धन की परिक्रमा और श्रीकृष्ण गमन पथ से गूंज रहा आस्था का स्वर

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनरावृत्ति का पर्व 

अष्टसखा के वंशज हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गोवर्धन की परिक्रमा और श्रीकृष्ण गमन पथ से गूंज रहा आस्था का स्वर
गोवर्धन गिरिराज जी की 21 किलोमीटर की परिक्रमा देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बन चुकी है।

भरतपुर। गोवर्धन गिरिराज जी की 21 किलोमीटर की परिक्रमा देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बन चुकी है। नंगे पांव, दंडवत परिक्रमा करते भक्तजन, और छप्पन भोग की झांकियां वातावरण को भक्तिमय बना देती हैं। यह सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनरावृत्ति का पर्व है।

वहीं, भगवान श्रीकृष्ण के उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम से मथुरा तक के मार्ग को ‘श्रीकृष्ण गमन पथ’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार मिलकर इस पौराणिक पथ को संरक्षित कर रही हैं। मार्ग में आने वाले कृष्ण जीवन से जुड़े स्थलों को सजाया और संरक्षित किया जाएगा।

इसी भक्ति परंपरा से जुड़ता है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम, जो अष्टछाप संप्रदाय के महान कृष्णभक्त कवि गोविन्ददास के वंशज हैं। भरतपुर के अटारी गांव में जन्मे गोविन्ददास ने महावन (गोकुल) में दीक्षा लेकर श्रीनाथ जी की लीलाओं का अद्भुत वर्णन किया। वे न केवल कवि थे, बल्कि गान विद्या के आचार्य भी थे।

गोवर्धन के समीप कदमखण्डी उनकी साधना स्थली रही, जो आज भी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री के इस आध्यात्मिक वंशज होने से आस्था और शासन का एक दिव्य संगम भी देखने को मिल रहा है।

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल बनी सुशासन का मजबूत माध्यम, कई विकास कार्यों की घोषणाएँ

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस