अमृत 2.0 : राजस्थान के 183 शहरों में अभी पानी का इंतजार, प्रशासन का कहना- योजना को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है पूरा

पानी की बर्बादी रोकना तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित

अमृत 2.0 : राजस्थान के 183 शहरों में अभी पानी का इंतजार, प्रशासन का कहना- योजना को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है पूरा

राजस्थान में अमृत 2.0 योजना के तहत शहरी इलाकों में पेयजल संकट दूर करने और हर घर तक 24 घंटे पानी पहुंचाने का काम चरणबद्ध तरीके से जारी है। योजना के अंतर्गत प्रदेश के करीब 183 शहरों और कस्बों में स्मार्ट जल प्रबंधन प्रणाली लागू की जा रही है, लेकिन कई शहरों को अभी तक इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाया है।

जयपुर। राजस्थान में अमृत 2.0 योजना के तहत शहरी इलाकों में पेयजल संकट दूर करने और हर घर तक 24 घंटे पानी पहुंचाने का काम चरणबद्ध तरीके से जारी है। योजना के अंतर्गत प्रदेश के करीब 183 शहरों और कस्बों में स्मार्ट जल प्रबंधन प्रणाली लागू की जा रही है, लेकिन कई शहरों को अभी तक इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाया है। योजना का मुख्य उद्देश्य नई पाइपलाइन बिछाकर, स्मार्ट वाटर मीटर लगाने और आधुनिक पंप हाउस तैयार कर पानी की बर्बादी रोकना तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करना है।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में चुनिंदा क्षेत्रों को शामिल किया गया, कई जगहों पर पुरानी पाइपलाइनों में लीकेज, जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी बदलावों के कारण काम में देरी हो रही है। प्रशासन का कहना है कि योजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है और आने वाले समय में अधिक शहरों व कॉलोनियों को इससे जोड़ा जाएगा, ताकि हर शहरी परिवार को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और हवाई मार्गों में व्यवधान के कारण जयपुर में 5-6 मार्च को होने वाली BRICS...
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध