नशे में धुत पिता ने पुत्र पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला

पीड़ित मां ने अपने ही पति के खिलाफ शराब पीकर आए दिन मार पीट करने का मामला दर्ज कराया

नशे में धुत पिता ने पुत्र पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला

धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचे पिता ने अपने ही पुत्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया । घायल पुत्र को पीड़ित मां ने बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है,जहां उसका उपचार चल रहा है।

बाड़ी।  धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचे पिता ने अपने ही पुत्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया । घायल पुत्र को पीड़ित मां ने बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है,जहां उसका उपचार चल रहा है। वही पीड़ित मां ने अपने ही पति के खिलाफ शराब पीकर आए दिन मारने पीटने और घर से चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज करने की एक तहरीर रिपोर्ट अपने परिजनों के साथ बाड़ी कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को दी है।

जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए पीड़िता की तहरीर रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर घायल युवक का मेडिकल कराया है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला हौंद गली नंबर-8 की रहने वाली पीड़िता कमलेश पत्नी दिनेश मीणा ने अपने परिवारजनों के साथ थाने पर उपस्थित होकर पुलिस को दी तहरीर रिपोर्ट में बताया है ।

कि-7 जून 2022 को समय दोपहर करीब 12 बजे अपने घर पर थी तभी पीड़िता का पति दिनेश पुत्र मिश्री लाल मीणा निवासी गांव धनेरा हाल निवासी हौंद बाड़ी गली नंबर-8 शराब के नशे में धुत्त होकर घर पर आया और आते ही गाली गलौज कर पीड़िता की मारपीट करने लगा तभी घर पर मौजूद पीड़िता के पुत्र ने अपने पिता को समझाया तो इसी बात पर नाराज होकर पीड़िता के पति दिनेश मीणा ने अपने ही सगे बेटे को जान से मारने की नीयत से पुत्र की गर्दन को ब्लेड से हमला कर काट दिया। पीड़िता ने तत्काल अपने पति के चुंगल से अपने घायल हुए बेटे को बड़ी मुश्किल से छुड़ाया और उसे आनन-फानन में बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। 

पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया  कि पति शराब पीकर आए दिन पीड़िता की वह बच्चों की मारपीट करता है और शराब पीने के लिए घर के सामान की चोरी करके ले जाता है। पीड़िता अपने पति दिनेश की हरकतों से परेशान है और पीड़िता व बच्चों को जान से मारने के उद्देश्य से पीड़िता का पति दिनेश मीणा रसोई गैस की नली तोड़कर गैस निकाल देता है,पीड़िता व बच्चे दिनेश की मारपीट से तंग परेशान हो चुके हैं, उनके साथ कभी भी गंभीर वारदात हो सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग