सीएम ने मंत्रियों और भाजपा विधायकों की ली बैठक : सीएम भजनलाल ने कहा- जनता के प्रति जवाबदेही, उसकी अपेक्षा पूरी करना ही प्राथमिकता

15 दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

सीएम ने मंत्रियों और भाजपा विधायकों की ली बैठक : सीएम भजनलाल ने कहा- जनता के प्रति जवाबदेही, उसकी अपेक्षा पूरी करना ही प्राथमिकता

सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रीपरिषद के सदस्यों एवं भाजपा विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित सभी मंत्री मौजूद रहे। सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जनता के प्रति जवाबदेही है।

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रीपरिषद के सदस्यों एवं भाजपा विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित सभी मंत्री मौजूद रहे। सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जनता के प्रति जवाबदेही है। जन आकांक्षाओं को पूरा करना ही जनप्रतिनिधि की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ दोनों बजट में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट दिया।

हमारी सरकार के दो साल पूरे होने पर 15 दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन कार्यक्रमों के दौरान सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में प्रवास पर रहें और कार्यकर्ताओं एवं आमजन को साथ लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र व राज्य सरकार के विकास कायोंर् की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के आमजन एवं कार्यकर्ताओं से जुड़ाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के इन दो साल के जनकल्याणकारी कायोंर् और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं तथा निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी करें। 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना