ससुराल वालों को बचाने के लिए बीजेपी में गई है ज्योति मिर्धा: हनुमान बेनीवाल

मिर्धा परिवार ने नागौर को बर्बाद किया है

ससुराल वालों को बचाने के लिए बीजेपी में गई है ज्योति मिर्धा: हनुमान बेनीवाल

बेनीवाल ने मिर्धा परिवार पर भी आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि इस परिवार ने नागौर को बर्बाद किया है। न लोगों को शिक्षा दी, न उद्योग दिया और न ही नहर दी। यहां के लोग आज मिर्धाओं को ढूंढ रहे है

भरतपुर। ज्योति मिर्धा के बीजेपी में शामिल होने पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि ईडी और सीबीआई के डर से वो बीजेपी मेें गई है। ज्योति के ससुराल वाले इंडिया बुल घोटाले के आरोप से घिरे है इसलिए उन्होंने बीजेपी में जाने का फैसला लिया है। अपने ससुराल वालों को जेल जाने से बचाने के लिए ज्योति ने ये कदम उठाया है। बेनीवाल ने मिर्धा परिवार पर भी आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि इस परिवार ने नागौर को बर्बाद किया है। न लोगों को शिक्षा दी, न उद्योग दिया और न ही नहर दी। यहां के लोग आज मिर्धाओं को ढूंढ रहे है। बेनीवाल ने कहा कि हमारे आने से नागौर में सड़कें बनी, शिक्षा का माहौल बना, नौकरियां लगने लगी।

गठबंधन के सवाल पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि बीएसपी से इस बारें में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं भी हुआ तो भी हम 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वसुंधरा राजे को लेकर बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार को लेकर अभियान चलाती है लेकिन वसुंधरा ही भ्रष्टाचार की जननी है। गुढ़ा की लाल डायरी में बीजेपी भी है। इन आरोपों से बचने के लिए उन्होंने गुढ़ा को शिवसेना में शामिल कराया है। बीजेपी शिवसेना के लिए सीट खाली छोड़ देगी।
 
 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत
उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के भरूच स्टेशन पर संचालन समय में बदलाव। 18 मई 2026...
किसानों की आत्महत्या मामला: कनार्टक भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा, सीएम सिद्दारमैया पर लगाया किसानों के शवों पर गारंटी की राजनीति का आरोप
ब्रेनडेड मरीज ओमप्रकाश ने 3 लोगों को दी नई जिंदगी : SMS अस्पताल में सफल अंगदान, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली पहुंचाई गईं किडनियां
ट्रंप का दावा : ईरान के साथ सैन्य संघर्ष, द्वितीय विश्व युद्ध और वियतनाम युद्ध जैसे ऐतिहासिक युद्धों की तुलना में काफी छोटा, साझा किया चार्ट- ईरान एक्सकर्शन दिया नाम
तमिलनाडु सरकार गठन पर सियासी घमासान: मणिकम टैगोर का पलटवार ; बोले-कांग्रेस ने टीवीके को दिया था समर्थन, विपक्ष कर रहा गठबंधन तोड़ने और एकता कमज़ोर करने की कोशिश
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट: बैंकों और वित्तीय कंपनियों पर दबाव, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
कांग्रेस अध्यक्ष का केंद्र पर हमला: महिला सुरक्षा पर एनसीआरबी आंकड़ों ने खोली सरकार की पोल, आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि का लगाया आरोप