दिनदहाडे बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोली मारी

परीक्षा देकर लौट रहे युवक को गोली मारकर आरोपी मौके से फरार

दिनदहाडे बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोली मारी

आगरा जयपुर हाईवे पर गांव बांसी के समीप दिनदहाडे भरतपुर से परीक्षा देकर लौट रहे युवक को गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर सेवर थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने मौके पर जांच कर घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

नदबई। आगरा जयपुर हाईवे पर गांव बांसी के समीप दिनदहाडे भरतपुर से परीक्षा देकर लौट रहे युवक को गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर सेवर थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने मौके पर जांच कर घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में गंभीर स्थिति के चलते युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया। एडीशनल एसपी अनिल मीणा, सीओ सिटी सतीश वर्मा ने भी जिला चिकित्सालय में घायल युवक की कुशलक्षेम लेते हुए जांच पडताल की।

गांव भदीरा निवासी पंकज सिंह पुत्र सुरेश सिंह जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज से बीए की परीक्षा देकर बीलोट स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा। इसी दौरान राजमार्ग पर बांसी के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया। फायरिंग के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रशांत महासागर में 1,300 मीटर गहराई में मिली सोने-चांदी की खानें : रोबोट ने दुर्लभ और रहस्यमय चीजें ढूंढ़ी, चट्टानों के लिए टुकड़े  प्रशांत महासागर में 1,300 मीटर गहराई में मिली सोने-चांदी की खानें : रोबोट ने दुर्लभ और रहस्यमय चीजें ढूंढ़ी, चट्टानों के लिए टुकड़े 
अंधेरे में भी यह शानदार तस्वीरें और वीडियो लेता है। इसके मजबूत हाथों से पानी और गैस के नमूने लेना...
भाजपा ने किए थो बड़े मगरमच्छ पकड़ने के वादे : लोगों को भ्रमित कर के वोट लेना जानते हैं, डोटासरा ने कहा- अब जेल भेजने की दे रहे धमकी 
निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के झुकने का मामला : जल्द गिराई जाएगी बिल्डिंग, प्रशासन सतर्क
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान
शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश
देश सेवा को समर्पित : राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,जयपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम