छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, प्रधानाचार्य और शिक्षक एपीओ

छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, प्रधानाचार्य और शिक्षक एपीओ
पेट दर्द होने पर छुट्टी मांगने गई थी छात्रा, आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के जड़ा ताला, किया प्रदर्शन

 भीलवाड़ा/करेड़ा। क्षेत्र के शिवपुर गांव में स्थित स्कूल में पेट दर्द होने पर छुट्टी मांगने गई छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के ताला जड़ दिया और आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रधानाचार्य व शिक्षक को एपीओ किया उसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि शिवपुर गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा को तीन दिन पूर्व पेट दर्द हुआ तो वो अपनी साथी छात्रा के साथ विद्यालय के शिक्षक नारायणसिंह चौहान के पास छुट्टी मांगने गई जिस पर शिक्षक नारायण सिंह ने साथी छात्रा को किसी काम के लिए बाहर भेज दिया और उक्त छात्रा के साथ के साथ छेड़छाड़ करने लगा जिसका विरोध करने पर शिक्षक ने छात्रा को धमकी दी कि यदि वे किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा जिससे डरी हुई छात्रा ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई और 2 दिन तक स्कूल नहीं आई। परिजनों ने घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सोनवाल को बताई मगर सोनवाल ने भी कोई संतोषप्रद जवाब परिजनों को नहीं दिया जिसे लेकर आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंचे और स्कूल के ताला जड़ दिया और आरोपी शिक्षक नारायण सिंह चौहान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

पूर्व में भी छात्रा के साथ की थी छेड़छाड़

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक नारायण सिंह ने पूर्व में भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी जिस पर परिजनों  ने गंभीरता नहीं दिखाई इसके बाद शिक्षक ने दूसरी बार फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी।


सीबीईओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच  कमेटी गठित

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्माराम चौधरी ने बताया कि सीबीईओ (माण्डल) मधु सामरिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें नारेली स्कूल के प्रिंसीपल रेणू गहलोत व करेड़ा प्रिंसीपल गोपाल विजयवर्गीय को शामिल करते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण