हाईवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग : चालक ने सुझबुझ दिखाते हुये ट्रक रोका और बचाई खुद की जान

दमकल की मदद से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की

हाईवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग : चालक ने सुझबुझ दिखाते हुये ट्रक रोका और बचाई खुद की जान

इस घटना को लेकर पुलिस को चित्तौडगढ़-अजमेर व अजमेर-चित्तौडगढ़ हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को एक घंटे तक रोकना पड़ा।

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा बाइपास पर बीतीरात को हाइवे पर दौड़ते हुए एक ट्रक में स्पार्किंग के चलते आग लग गई। चालक ने सुझबुझ दिखाते हुये ट्रक रोका और खुद की जान बचाई। इस घटना के चलते हाइवे पर एक घंटे तक यातायात रोकना पड़ा, जिससे दोनों ही मार्गों पर करीब पांच-पांच किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। आग पर दमकल की मदद से काबू पा लिया गया। पुर थाने के सहायक उप निरीक्षक ताराचंद यादव ने बताया कि अजमेर से चित्तौडगढ़ की ओर जा रहा एक खाली ट्रक बीती रात करीब तीन बजे भीलवाड़ा बाइपास पर पहुंचा था कि अचानक ट्रक की लाइट बंद हो गई।

बस्सी निवासी चालक आरीफ खां पुत्र छोटू खां पठान ने दुबारा लाइट चालू की तो स्पार्किंग होने के बाद वायरिंग में आग लग गई। चालक ने सतर्कता बरतते हुये ट्रक को रोका और बाहर निकल आया। इस बीच, ट्रक में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पुर थाने पर दी गई। सूचना पर एएसआई यादव मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। इस घटना को लेकर पुलिस को चित्तौडगढ़-अजमेर व अजमेर-चित्तौडगढ़ हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को एक घंटे तक रोकना पड़ा। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस बीच, दोनों ही मार्गों पर करीब पांच-पांच किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने अथक प्रयास कर जाम को खुलवाया। बीएचपी-19 भीलवाड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आग के बाद धूं-धूं कर जलता ट्रक। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने गुरुवार को मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।...
शेयर बाजारों में गिरावट जारी : सेंसेक्स 583 अंक टूटकर 76,913 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर कार में लगी आग : 5 लोग जिंदा जले, राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने घटना पर जताया दुख
जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने
मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 400 अभ्यर्थी शामिल
श्रमिक दिवस पर राज्यपाल बागडे ने दी शुभकामनाएं, कहा- श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा