भीलवाड़ा में असामाजिक तत्वों ने गाय की पूंछ काट कर मंदिर के बाहर डाली

प्रदर्शन 8 घंटे तक चला

भीलवाड़ा में असामाजिक तत्वों ने गाय की पूंछ काट कर मंदिर के बाहर डाली

सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठन, पुलिस से टकराव, पथराव, तोड़फोड़, साधु-संतों ने दिया धरना, पथराव से डीएसपी की गाड़ी का फूटा शीशा, पुलिस ने फटकारी लाठियां 

भीलवाड़ा। कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले अज्ञात असामाजिक तत्वों ने औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर बीती रात एक गाय की पूंछ काटकर भवानीनगर पुलिस चौकी के सामने स्थित हनुमान मंदिर के द्वार पर डाल दी।

सुबह जब महिलाएं मंदिर पहुंची तो वहां गाय की कटी पूंछ देखकर सहम गई। वहीं  सूचना के बाद बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग मंदिर के वहां जमा हो गए। वहीं गाय भी वहां से कुछ दूरी पर बैठी मिली तथा खून बिखराथा। इस बीच हिन्दू संगठनों के लोगों ने दोषियों की  तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते देखते भीड़ उग्र होने लगी जिसे पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया। लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। वहीं पथराव से डिप्टी के वाहन का कांच टूट गया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 8 घंटे तक चला। इसके चलते शहर में तनावपूर्ण माहौल रहा।

सांसद दामोदर अग्रवाल, कलक्टर नमित मेहता, एसपी राजन दुष्यंत ने हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों से बात की और दोषियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। तब जाकर माहौल शांत हुआ। वहीं महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन ने घटना को लेकर विरोध जताते कहा कि पुलिस को बार-बार मोहलत दी गई फिर भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर बेमियादी भीलवाड़ा बंद की भी चेतावनी दी। 

पुलिस कर रही समाज कंटकों की तलाश
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि घटना को लेकर कोतवाली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उनकी तलाश के लिए भी टीमें गठित कर दी गई है। टीमें घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला
कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। खांडा फलसा थाना क्षेत्र में मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू...
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 400 अभ्यर्थी शामिल
श्रमिक दिवस पर राज्यपाल बागडे ने दी शुभकामनाएं, कहा- श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा
सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
ज्ञानभारतम मिशन में राजस्थान अव्वल, 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन
राजस्थान कांग्रेस में जिलों की कार्यकारिणी घोषणा पर सस्पेंस बरकरार, नेताओं की नाराजगी के चलते देरी
‘हीरामंडी‘ के 2 साल पूरे : ताहा शाह बदुशा ने ओवरनाइट सक्सेस की बजाय छोटे-छोटे कदमों से पाई बड़ी सफलता, भंसाली की सीरीज बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट