साइबर अटैक अलर्ट : फर्जी वेबसाइट और फिशिंग लिंक से बचें, बैंक खाते खाली होने से रोकने के लिए जारी की एडवाइजरी
यूपीआई लिंक से धनराशि निकाल ली जाती है
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि ठग अब असली जैसी दिखने वाली नकली (क्लोन) वेबसाइटों का उपयोग कर रहे हैं।
जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों द्वारा आमजन के साथ हो रही धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए राजस्थान पुलिस ने एक चेतावनी जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि ठग अब असली जैसी दिखने वाली नकली (क्लोन) वेबसाइटों का उपयोग कर रहे हैं।
इन नकली लिंक्स को सोशल मीडिया, एसएमएस या ईमेल के माध्यम से भेजकर लोगों को असुरक्षित वेबपेज पर ले जाया जाता है, जहाँ उनकी निजी जानकारी और बैंक विवरण चोरी कर लिए जाते हैं, जिससे बैंक खातों या यूपीआई लिंक से धनराशि निकाल ली जाती है।
Tags: cyber
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Nov 2026 14:41:53
राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य में संचालित घड़ियाल पारिस्थितिकी परियोजना (Gharial Ecology Project) के अंतर्गत मंगलवार को पालीघाट में चम्बल नदी...

Comment List