रेलवे ओवरब्रिज के बीच हादसा : पैदल चलते श्रद्धालुओं के ऊपर रुई से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत ; आधा दर्जन घायल

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

रेलवे ओवरब्रिज के बीच हादसा : पैदल चलते श्रद्धालुओं के ऊपर रुई से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत ; आधा दर्जन घायल

कोटा-दौसा-लालसोट मेगा हाइवे पर रविवार दोपहर लबान और पापड़ी रेलवे ओवरब्रिज के बीच चौथमाता के दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर रूई से भरा तेज ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी और मेगा हाइवे पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था।

देईखेड़ा। कोटा-दौसा-लालसोट मेगा हाइवे पर रविवार दोपहर लबान और पापड़ी रेलवे ओवरब्रिज के बीच चौथमाता के दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर रूई से भरा तेज ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी और मेगा हाइवे पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था, संतुलन बिगड़ते ही वह पलट गया और कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए, जिससे घटना स्थलक पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर लाखेरी और देईखेड़ा थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, 108 एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर घायलों को देईखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। देईखेड़ा अस्पताल में उपचार के दौरान राजाराम (50) निवासी अमरपुरा और कालूलाल निवासी करीरिया सांगोद जिला कोटा को मृत घोषित किया गया। गंभीर घायलों को कोटा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सांवरा केवट (22) निवासी गुहाटा ने दम तोड़ दिया। 

हादसे में यह लोग हुए घायल : हादसे में लक्ष्मी (17) निवासी गुहाटा, देवलाल (40) निवासी अमरपुरा, गिरिराज (35), रामकिशन (50) और महावीर (35) का कोटा अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं जोधराज (38) निवासी अमरपुरा, गिरिराज (20), महावीर निवासी अमरपुरा और फोरूलाल निवासी ईसरदा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी रोष फैल गया। 
अधिकारी मौके पर, हाईवे पर लम्बा जाम : ट्रक में आगजनी कर मृतकों व घायलों को मुआवजा देने के साथ भारी वाहनों को मेगा हाइवे से स्थायी रूप से बंद करने की मांग को लेकर लोग सड़क पर बैठ गए। मौके पर बूंदी एडिशनल एसपी उषा शर्मा, एडीएम बूंदी किशोर, लाखेरी नायब तहसीलदार सुरेंद्र चौधरी, जगदीश शर्मा, रामभरोस मीणा और केशोरायपाटन एसडीएम पहुंचे तथा समझाइश के प्रयास किए।हादसे के चलते मेगा हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कराया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान