डॉक्टर नदारद, स्टाफ की कमी से मरीज हो रहे परेशान

अव्यवस्थाओं का शिकार दबलाना स्वास्थ्य केंद्र

डॉक्टर नदारद, स्टाफ की कमी से मरीज हो रहे परेशान

५ स्टेट हाईवे पर रात की दुर्घटनाओं में अस्पताल बंद होने से इलाज नहीं मिल पाता।

दबलाना।कस्बे का आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। हालात यह हैं कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट हाईवे पर स्थित होने के कारण रात के समय दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अस्पताल बंद रहने से घायलों को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पाता। मजबूरन मरीजों को निजी क्लीनिकों या बूंदी व हिंडोली रेफर किया जा रहा है।सामान्य दुर्घटना और मारपीट के मामलों में चिकित्सक उपलब्ध होने के बावजूद एमएलसी नहीं बनने से पुलिस को अलोद, हिंडोली या बूंदी के चक्कर काटने पड़ते हैं। प्रसव पीड़ा से कराहती महिलाओं को भी दूर बूंदी रेफर किया जा रहा है, जिससे उनकी पीड़ा और बढ़ जाती है।

रविवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया। दबलाना उपसरपंच सुरेंद्र गौतम और भाजपा नेता केसरी लाल नागर ने बताया कि सुबह 9 से 11 बजे तक अस्पताल में डॉक्टर की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिले। चिकित्सा कर्मियों ने पंचायत में शिविर होने की जानकारी दी, जबकि पंचायत में पूछताछ करने पर पता चला कि डॉक्टर केवल फोटो खिंचवाकर लौट गए।

स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जहरीली घास और झाड़-झंझाड़ उगे हुए हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है और स्वच्छता अभियान की अनदेखी हो रही है। जानकारी के अनुसार पीएचसी में दो नर्सिंग आॅफिसर, एक डॉक्टर, एक एलएचवी, एक वार्ड बॉय और एक एएनएम के पद रिक्त हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज राठौर ने कहा कि डॉक्टर की मनमर्जी और स्टाफ की कमी से आमजन को उपचार के बजाय असुविधा झेलनी पड़ रही है। सीएमएचओ बूंदी ओपी सामर से संपर्क नहीं हो सका। 

Read More नाला निर्माण में लापरवाही से आवागमन बाधित

इनका कहना है
अस्पताल में डॉक्टर नहीं है, इस मामले में डॉक्टर से चर्चा करूंगा। 
-रामसिंह मीणा,ब्लॉक सीएमएचओ, हिंडोली।  

Read More 4 साल बाद भी अधूरा 40 करोड़ का मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला

मैं अकेला क्या कर सकता हूं। स्टाफ की कमी से सीएमएचओ बूंदी तथा ब्लॉक तथा ब्लॉक सीएमएचओ हिंडोली को अवगत करवाया हुआ है। 
-डॉक्टर संजीत यादव, पीएचसी प्रभारी। 

Read More असर खबर का : गंदगी हटा बनाए ‘जल मंदिर’, एडीएम सिटी ने किया वाटर कूलरों का उद्घाटन

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
आईपीएल के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया। इशान किशन (91) और हेनरिक...
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा
ओबीसी आरक्षण निर्धारण नहीं हुआ, पहले गर्मी और बाद में होगी बारिश तो फिलहाल चुनाव कराना संभव नहीं
मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान : इस साल सामान्य से कम रहेगी बारिश, अल नीनो बदल सकता है हालात
गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता
Nitish Kumar आज देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा : आखिरी कैबिनेट मीटिंग खत्म; शाम 4 बजे NDA विधायक दल की अहम बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर हलचल शुरू
बांसवाड़ा : BAP नेता के भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, कार्यक्रम में विवाद के बाद हत्या की आंशका, झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिले