असर खबर का - स्पीड ब्रेकर पर लगाई व्हाइट पट्टी, ग्रामीणों को मिली राहत

रात में दिखाई नहीं देते थे ब्रेकर

असर खबर का - स्पीड ब्रेकर पर लगाई व्हाइट पट्टी, ग्रामीणों को मिली राहत

तालेड़ा और केशवरायपाटन मुख्य मार्ग पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमीतपुरा के सामने बनाए गए स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे थे, जिसकी खबर दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी

सुवांसा। तालेड़ा और केशवरायपाटन मुख्य मार्ग पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमीतपुरा के सामने बनाए गए स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे थे, जिसकी खबर दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी देवेंद्र दीक्षित ने इन ब्रेकरों पर व्हाइट पट्टी लगाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों की जागरूकता और मीडिया की पहल के चलते आज पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा स्पीड ब्रेकर पर व्हाइट पट्टी लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया। इस कदम से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है और दैनिक नवज्योति का धन्यवाद किया। 

रात में दिखाई नहीं देते थे ब्रेकर, बढ़ रही थीं दुर्घटनाएं 
ये स्पीड ब्रेकर मानकों के अनुसार नहीं बनाए गए थे, जिससे खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी।  रात के समय मोटरसाइकिल सवार इन ब्रेकरों को ठीक से नहीं देख पाते थे, जिससे गाड़ियां असंतुलित हो जाती थी और कई बार पीछे बैठे यात्री, खासकर महिलाएं, चोटिल हो जाती थी। चारपहिया वाहनों, विशेष रूप से किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्पीड ब्रेकर न दिखने के कारण ट्रॉलियों के डाले खुल जाते और उनमें रखा सामान, जैसे धान, सड़क पर बिखर जाता था। ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहनों के एक्सल टूटने की घटनाएं भी सामने आई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला