आजादी के बाद भी डडवाड़ा गांव पक्की सड़क से वंचित, बरसात में कट जाता है संपर्क

बारिश में फिसलन के कारण बच्चों के गिरने का खतरा

आजादी के बाद भी डडवाड़ा गांव पक्की सड़क से वंचित, बरसात में कट जाता है संपर्क

चारपाई पर मरीज को कीचड़ भरे रास्ते से ले जाना पड़ता है।

देईखेड़ा। खरायता पंचायत के डडवाड़ा गांव में आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी है। गांव तक पहुंचने वाला रास्ता आज भी कच्चा है, जो बरसात के मौसम में कीचड़ में तब्दील हो जाता है। ऐसे में गांव का संपर्क न केवल आसपास के गांवों से, बल्कि पंचायत मुख्यालय से भी लगभग कट जाता है।

ग्रामीण विनोद मीणा ने बताया कि डडवाड़ा गांव में करीब 60 से अधिक घरों की आबादी निवास करती है। यह बस्ती मुख्य सड़क से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है, लेकिन आज तक यहां पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। बरसात के दिनों में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि बीमारों को अस्पताल ले जाना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार चारपाई पर मरीज को कीचड़ भरे रास्ते से ले जाना पड़ता है। ग्रामीण राधेश्याम, अखिलेश मीणा, हरिप्रसाद, गोबरीलाल, गजानंद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं को भी रोजाना इसी कच्चे रास्ते से गुजरकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में फिसलन और कीचड़ के कारण बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड पंच, सरपंच, प्रधान, विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार पक्की सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले। चुनाव के समय वादे जरूर किए जाते हैं, पर बाद में समस्या जस की तस बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पक्की सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि वर्षों पुरानी इस समस्या से निजात मिल सके।

इनका कहना है
ग्राम सभा में  डामरीकरण अथवा सी सी सड़क के निर्माण के लिये कई बार प्रस्ताव लेकर सक्षम अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों को भिजवा चुके है परन्तु अब तक स्वीकृति नही मिली है सड़क पर आवश्यकतानुसार ग्रेवल करवाया जा चुका है परन्तु बरसात में परेशानी आती है। 
- बद्रीलाल मीणा सरपंच खरायता

Read More राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे होगी शुरू : आज सदन में प्रश्नकाल नहीं, राज्यपाल अभिभाषण पर बहस का समापन

जिला परिषद की बैठकों में कई बार इस इस मामले उठा गया है परन्तु विभाग के अधिकारियों ने इस सड़क के पस्तावो को प्राथमिकता नही लेने से समस्या बनी हुई है सड़क निर्माण के प्रयास जारी है 
- के.सी. वर्मा, जिला परिषद सदस्य। 

Read More खेजड़ी बचाओ आंदोलन चौथे दिन भी जारी : दो संभागों में ही नहीं, राज्यभर में बंद हो खेजड़ीकी कटाई

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान