एक्सप्रेसवे भूमि नामांतरण लंबित, किसान सात साल से परेशान

आर्थिक और सामाजिक स्थिति हो रही प्रभावित

एक्सप्रेसवे भूमि नामांतरण लंबित, किसान सात साल से परेशान

भारत माला परियोजना में अधिग्रहित जमीन का रिकॉर्ड अटका।

देईखेड़ा। क्षेत्र में भारत माला योजना के तहत निर्मित एक्सप्रेसवे सड़क के लिए वर्ष 2019 में किसानों की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन सात वर्ष बीतने के बावजूद अधिग्रहित भूमि का नामांतरण अब तक नहीं खुल पाया है। इससे प्रभावित किसान लंबे समय से परेशान हैं और राजस्व रिकॉर्ड की इस अड़चन के कारण उन्हें गंभीर व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लबान गांव के किसान महावीर सेन, साहबलाल, कुंजबिहारी मीणा, हरिनारायण और गिरिराज ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होने के बाद उन्हें नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान कर दिया गया था। इसके पश्चात एक्सप्रेसवे सड़क का निर्माण भी पूर्ण हो गया और वर्तमान में उस पर यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। इसके बावजूद अधिग्रहित भूमि का राजस्व रिकॉर्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पक्ष में नामांतरण दर्ज नहीं किया गया।

किसानों ने बताया कि नामांतरण लंबित रहने के कारण वे अपनी शेष बची भूमि पर न तो किसी प्रकार का ऋण ले पा रहे हैं और न ही हक त्याग, बेचान या दान जैसी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर पा रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति प्रभावित हो रही है।समाजसेवी रामावतार मीणा ने बताया कि विगत वर्ष राजस्व कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई थी कि भारत माला सड़क परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के बाद प्राप्त नए नक्शों और मूल नक्शों में अंतर पाया गया था। इस कारण उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर नए नक्शे मंगवाए गए, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ और नामांतरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, जिससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

यह कहा अधिकारी ने
भूमि का अधिग्रहण उपखंड अधिकारी स्तर से हुआ था। वहां से तथ्यात्मक जानकारी लेकर संबंधित दस्तावेजों की जांच कर नामांतरण खोलने की कार्यवाही की जाएगी। इतना लंबा समय कैसे निकला, यह तत्कालीन अधिकारी ही बता सकते हैं। किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
- जगदीश शर्मा, नायब तहसीलदार, लाखेरी।

Read More प्रोपर्टी व्यवसायी पर फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, आरोपियों पर गंभीर धाराओं के कई मामले 

अभी कुछ समय पहले मुझे यहाँ का चार्ज मिला है, मामले को देखकर कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी ।
-रामराज कसाणा, हल्का पटवारी, लबान।

Read More युवती का 16 वर्षों से बंद मुंह जेएलएनएच में सर्जरी कर खोला, यह पहली और सफल सर्जरी

Post Comment

Comment List

Latest News

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। एक्स पर वीडियो...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ
एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 सिलेंडर सहित रिफिलिंग का सामान बरामद