बेपरवाही: स्वच्छ भारत मिशन योजना की उड़ रही धज्जियां

सांवतगढ़ ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था चरमराई, लंबे समय से नहीं हुई नाली सफाई, सड़क पर फैल रहा गंदा पानी

बेपरवाही: स्वच्छ भारत मिशन योजना की उड़ रही धज्जियां

एक लंबे समय से नाली सफाई नहीं होने के कारण मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। वही नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है ।

 सांवतगढ़। हिंडोली उपखंड के ग्राम पंचायत सावंतगढ़ में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। लंबे समय से नाली की सफाई नहीं हुई और सड़क पर गंदा पानी फैल रहा है। भले ही सरकारी तंत्र द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हो लेकिन आज भी कई ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। हिंडोलि उपखंड के ग्राम पंचायत मुख्यालय सांवतगढ़ में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में पंचायत प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि एक लंबे समय से नाली सफाई नहीं होने के कारण मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। वही नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है जिसकी दुर्गंध ने हमारा जीना दुश्वार कर रखा है। ग्राम पंचायत की नाकामी के कारण हमें भारी समस्या हो रही है लेकिन पंचायत इसको लेकर बिल्कुल  भी गंभीर नहीं है। कस्बे के बस स्टैंड, किराड मोहल्ला, मीणा मोहल्ला,महला पाडा,भीलवासीया सहित कस्बे में गंदा पानी जमा हो रहा है। यहां तक की ग्राम पंचायत कार्यालय और सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के सामने से गुजर रही नाली भी कई महीनों से जाम पड़ी हुई है।

सफाई व्यवस्था को लेकर मोहल्ले में हालत खराब है और गांव में कहीं भी कचरा पात्र नहीं होने के कारण गंदगी के ढेर पड़े हुए हैं। ग्राम पंचायत को सफाई समय पर करवानी चाहिए।
-आशाराम नागर, महला पाडा सांवतगढ़।

सरकार सफाई व्यवस्था को लेकर लाखों रुपए खर्च करती है लेकिन कस्बे में लंबे समय नाली सफाई नहीं होने से मच्छर पैदा हो गया है जिससे डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। 
-रामप्रसाद किराड, किराड मोहल्ला सांवतगढ़।

पिछले 5-6 महीने से नाली सफाई नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है जिसकी दुर्गंध से मोहल्ले वासी परेशान है। पंचायत को समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। 
-गणेश शर्मा, बाजार सांवतगढ़।

Read More असर खबर का : पुलिया निर्माण के साथ बायपास बनने से आवागमन हुआ सुगम

नाली सफाई नियमित नहीं होने के कारण लोग डेंगू,मलेरिया जैसी बीमारियां के चपेट आ रहै है। पंचायत प्रशासन को समस्या को गंभीरता लेना चाहिए। 
-शहजाद मोहम्मद, निमोद रोड सांवतगढ़।

Read More असर खबर का : नगर परिषद बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण समय-सारणी बदली, घर-घर जाकर दी जा रही जानकारी

आगामी 20 अक्टूबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जल्दी ही ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलवा दी जाएगी।
-राकेश शर्मा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन हिंडोली।

Read More अधूरी सड़क बनी मुसीबत : 2 किमी खंड से बढ़ा हादसों का खतरा, सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के चलते हिस्सा निर्माण से रहा वंचित

नाली सफाई नहीं होने के कारण हुई गंदगी और दुर्गंध से डेंगू,मलेरिया, दस्त जैसी कई बीमारियां हो सकती है।
-गणेश कुमार मीणा, आयुष्मान आरोग्य केंद्र सांवतगढ़।

इनका कहना है
नाली सफाई की समस्या को लेकर 4 जुलाई को हुई जनसुनवाई में मेरे द्वारा जनसुनवाई अधिकारी को शिकायत दी गई थी लेकिन आज तक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
-लटूरलाल बैरवा, उपसरपंच ग्राम पंचायत सांवतगढ़।

नाली सफाई के लिए टेंडर होने बाकी है,टेंडर होते ही नाली सफाई नियमित करवा दी जाएगी।
-सरपंच रामसिंह मीणा, ग्राम पंचायत सांवतगढ़।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण