एंबुलेंस-ट्रक की भिड़ंत में 2 की मौत, महिला की तबीयत खराब होने पर राजगढ़ से बीकानेर लेकर जा रहे थे परिजन

प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रैफर

एंबुलेंस-ट्रक की भिड़ंत में 2 की मौत, महिला की तबीयत खराब होने पर राजगढ़ से बीकानेर लेकर जा रहे थे परिजन
अस्पताल में राजगढ़ निवासी आनंद ने बताया कि राजगढ़ निवासी 30 वर्षीय सीमा उर्फ बबली पत्नी जगदीश कुमार की तबीयत ज्यादा खराब होने पर राजगढ़ के झाझड़िया अस्पताल से बीकानेर लेकर जा रहे थे।

चूरू। जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में राजू की ढाणी के पास एंबुलेंस और ट्रक में आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार तीन जने गंभीर घायल हो गये। घायलों को गौसेवक विकी की टीम ने निजी वाहन से गर्वमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वेंटीलेटर की एंबुलेंस से जयपुर रैफर किया गया। अस्पताल में राजगढ़ निवासी आनंद ने बताया कि राजगढ़ निवासी 30 वर्षीय सीमा उर्फ बबली पत्नी जगदीश कुमार की तबीयत ज्यादा खराब होने पर राजगढ़ के झाझड़िया अस्पताल से बीकानेर लेकर जा रहे थे।

एंबुलेंस में उसका भाई शिव कुमार, रतनलाल और सुमन थे। एंबुलेंस को खारिया हाल राजगढ़ निवासी 35 वर्षीय राजेश गोदारा चला रहा था। राजगढ़ से बीकानेर लेकर जाते समय रास्ते में राजू की ढाणी से चूरू की तरफ सामने से आ रहे ट्रक से एंबुलेंस की भिड़ंत हो गयी। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर राजेश गोदारा व सीमा देवी को राजगढ़ ले जाया गया। वहीं दूधवाखारा के गोसेवक विकी ने अपनी टीम के साथ तीन घायल 32 वर्षीय रतनलाल, 30 वर्षीय सुमन देवी व 45 वर्षीय शिव कुमार को चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गयी।  

वहीं हादसे में गंभीर घायल रतनलाल व सुमन को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रैफर किया गया। दूसरी ओर राजगढ में एंबुलेंस ड्राइवर राजेश गोदारा की भी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कांस्टेबल भींवाराम इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया