बस यही तमन्ना: श्रीनगर पहुंच कर वहां कांग्रेस का झण्डा लहराऊं

मध्य प्रदेश  के महू से कांग्रेस का झण्डाबरदार बना किसान बद्रीराम 

 बस यही तमन्ना: श्रीनगर पहुंच कर वहां कांग्रेस का झण्डा लहराऊं

मीना ने बताया कि राजस्थान में एक तरफ तो इंदिरा नहर चल रही है तो दूसरी तरफ राहुल लहर चल रही है। राजस्थान मेंं वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव भाजपा झंडा उखड़ जाएगा। प्रदेश में 25 में से 24 सीट कांग्रेस जीतने वाली है।

बांदीकुई। बुढ़ी  हड्डी, ऊपर से कड़ाके की सर्दी का सितम झेलने के बावजूद प्रतिदिन तीस से चालीस किलोमीटर साइकिल चलाकर श्रीनगर तक पहुंचने की ललक लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आगे आगे चल रहे 83 वर्षीय वृद्ध बद्रीराम मीना आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बांदीकुई पहुंचने से करीब तीन घंटे पूर्व बांदीकुई बाईपास से साइकिल चलाते हुए निकले जजेपुर नीमच मध्यप्रदेश निवासी किसान बद्रीराम मीना से न्यूज सर्विस की हुई वार्ता में मीना ने बताया कि एक माह पूर्व वह महू मध्य प्रदेश से साइकिल चलता हुआ इंदौर आया था। इंदौर में डीनर चौराहे पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से हाथ मिलाकर मैं भी यात्रा में शामिल हो गया था। मैं यात्रा के आगे आगे चलकर कश्मीर से श्रीनगर पहुंचकर वहां कांग्रेस का झंड़ा लगाऊंगा।

दुबले-पतले शरीर के धनी मीना ने बताया कि राजस्थान में एक तरफ तो इंदिरा नहर चल रही है तो दूसरी तरफ राहुल लहर चल रही है। राजस्थान मेंं वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव भाजपा झंडा उखड़ जाएगा। प्रदेश में 25 में से 24 सीट कांग्रेस जीतने वाली है। यात्रा के अपने अनुभव सांझा करते उन्होंने बताया कि एक बार तो रास्ते में मन किया कि यात्रा को छोड़कर घर चला जाऊं लेकिन झालावाड़ में यात्रा में भारी भीड़ देखने के बाद मेरा मन बदल गया। दिन और दिमाग मेंं इस कदर उत्साह बढ़ा कि मैने तय कर लिया कि श्रीनगर जाकर ही दम लूंगा। मैने सोचा कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपनी जान गंवा दी थी। राहुल के दादा और बाबा ने हमें बोलने का अधिकार दिया है।  ऐसे में यात्रा में शामिल होना मेरा दायित्व बन जाता है। मीना से जब ये पूछा गया कि कितने पढ़े-लिखे हो, उन्होंने हंसते हुए बताया कि स्कूल में मास्टर कूटता था, इसलिए स्कूल से भाग आया था,उसके बाद कभीस्कूल नहीं गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी