राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ; नौनिहालों ने गटकी पोलियो की दो खुराक बूंद

दो दिन घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ; नौनिहालों ने गटकी पोलियो की दो खुराक बूंद

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान  के तहत लालसोट उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2024 का शुभारंभ किया।

दौसा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान  के तहत लालसोट उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2024 का शुभारंभ किया। जिला महिला चिकित्सालय लालसोट पर नगर पालिका चेयरमैन पिंकी चतुर्वेदी ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर चैयरमेन पिंकी चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य में पोलियो का अंतिम मामला नवम्बर 2009 में सामने आया। इसके बाद से अब तक पोलिया का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया है। फिर भी पड़ोसी राज्यों में पिछले कुछ सालों में पाए गए पोलियो के केसों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 27 मार्च 2014 को भारत पोलियो मुक्त घोषित कर रखा है। जिसे बरकरार रखने के लिए चिकित्सा विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है।

मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.पवन जैन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र लालसोट में  30 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2024 में 0 से 5 वर्ष तक के 62920 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के प्रथम दिन रविवार को पोलियो बूथों पर तथा अगले 2 दिन सोमवार एवं मंगलवार को टीमों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए 382 वैक्सीनेशन टीमों का गठन किया गया है। जिला महिला चिकित्सालय लालसोट पर नगर पालिका चेयरमैन पिंकी चतुर्वेदी द्वारा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाने के दौरान समाजसेवी सोनू बिनोरी, डॉ.अक्षय शर्मा, डॉ.आरती मीना, डॉ.हेमंत शर्मा, एएनएम शकुंतला शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर दुर्गेश कुमार अग्रवाल, सोनू महावर एलडीसी सहित चिकित्सा कर्मी  मौजूद रहे। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र लालसोट में 23 बूथ, चार ट्रांजिट टीम एवं दो मोबाइल टीम में कुल 104 वैक्सीनेटर के द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला