पुलिस के हत्थे चढ़ा टोपी गैंग सरगना जग्गू

गैंग के कई सदस्य गिरफ्तार ,फायरिंग का था आरोप

पुलिस के हत्थे चढ़ा टोपी गैंग सरगना जग्गू

पुलिस ने गुरुवार को चार माह से फरार चल रहे गैंगवार में फायरिंग करने वाले टोपी गैंग के सरगना व इनामी बदमाश जगप्रवेश उर्फ जगमोहन उर्फ जग्गू को किया गिरफ्तार। 23 जनवरी को आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया।

महुवा। पुलिस ने गुरुवार को चार माह से फरार चल रहे गैंगवार में फायरिंग करने वाले टोपी गैंग के सरगना व इनामी बदमाश जगप्रवेश उर्फ  जगमोहन उर्फ जग्गू पुत्र ठण्डीराम मीना निवासी सालीमपुर थाना महवा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कि गत 23 जनवरी को आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

जिसमे रात्रि को परिवादी राजकुमार गुर्जर निवासी पावटा व उसके साथियों पर आरोपी विजय मीना उर्फ विजय टोपी, मनीष उर्फ डम्मा मीना निवासी सांथा, दीपक गुर्जर निवासी शहदपुर, जगप्रवेश उर्फ जगमोहन उर्फ जग्गू मीना निवासी सालिमपुर व रमाकान्त मीना निवासी हुडला की ओर से गैंगवार में फार्यारिंग करने वाले टोपी गैंग का सरगना व एक हजार रुपए का इनामी जगप्रवेश उर्फ जगमोहन उर्फ जग्गू पुत्र ठण्डीराम मीना निवासी सालीमपुर थाना महवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया है।प्रकरण में मुल्जिमान विजय मीना उर्फ विजय टोपी, मनीष उर्फ डम्मा मीना निवासी सांथा, दीपक गुर्जर निवासी शहदपुर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान