Bribe : दौसा जिले में ग्राम विकास अधिकारी 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Bribe : दौसा जिले में ग्राम विकास अधिकारी 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दौसा जिले में पंचायत सिमित सिकन्दरा की ब्राह्मण बैराड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी नितेश शर्मा को बुधवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दौसा जिले में पंचायत सिमित सिकन्दरा की ब्राह्मण बैराड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी नितेश शर्मा को बुधवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी की एसआईयू जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि स्कूल में कमरों एवं नालों के निर्माण कार्य के बिलों का भुगतान करने की एवज ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बैराड़ा ने कमीशन के 32 हजार 500 रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

इस पर एसीबी टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन करने के बाद शर्मा को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
राजधानी की प्रमुख थोक मंडी कुकरखेड़ा (राजधानी मंडी) में सोमवार को दाल एवं अनाज के थोक बाजार में काबुली चना...
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद
जयपुर के पारंपरिक कलाकारों को मिला मंच, ‘कारीगर’ पहल से हस्तशिल्प और हुनर को मिली नई पहचान
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मुनाफे में 25.7% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में 19.5% बढ़ी आमदनी
सी के बिरला हॉस्पिटल के डॉ. ललित मोदी ने अमेरिका में प्रस्तुत किए जटिल जॉइंट रिप्लेसमेंट के केस