असामाजिक तत्वों ने की धार्मिक स्थल पर तोड़फोड : पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही, शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज

असामाजिक तत्वों ने की धार्मिक स्थल पर तोड़फोड : पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही, शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के एदलपुर गांव में एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया है कि इस धार्मिक स्थल पर दोनों समुदायों के लोग पूजा और इबादत करते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ की यह घटना शनिवार रात के समय हुई।

धौलपुर। धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के एदलपुर गांव में एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया है कि इस धार्मिक स्थल पर दोनों समुदायों के लोग पूजा और इबादत करते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ की यह घटना शनिवार रात के समय हुई। रविवार सुबह नुकसान देखे जाने के बाद गांव में लोग जमा हो गए। पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है और एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम