स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर के आदेश, बाल वाहिनी बस संचालन में फर्जीवाड़ा

अदालत ने इस जवाब को गैर जिम्मेदाराना और असंतोषजनक माना

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर के आदेश, बाल वाहिनी बस संचालन में फर्जीवाड़ा

भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की बाल वाहिनी बसों को लेकर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश। अदालत ने माना कि संस्था की ओर से बिना रजिस्ट्रेशन, बिना बीमा और कथित रूप से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वषोंर् तक बच्चों का परिवहन किया गया है और नाबालिगों के अभिभावकों के साथ छल किया।

श्रीडूंगरगढ़। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की बाल वाहिनी बसों को लेकर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने माना कि संस्था की ओर से बिना रजिस्ट्रेशन, बिना बीमा और कथित रूप से फ र्जी नंबर प्लेट लगाकर वषोंर् तक बच्चों का परिवहन किया गया है और नाबालिगों के अभिभावकों के साथ छल किया है। मामला 10 नवंबर 2025 को सामने आया, जब पुलिस ने घूमचक्कर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाल वाहिनी स्कूल बस को जब्त किया। जांच के दौरान चालक और स्कूल प्रबंधन बस के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

केवल वर्ष 2019 का खरीद बिल पेश किया गया, जबकि रजिस्ट्रेशनए बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। न्यायालय के समक्ष पेश रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दो अलग अलग इंजन नंबर वाली बसों पर एक ही नंबर लगाया गया। अदालत ने इसे प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला माना। सुनवाई के दौरान शिक्षण संस्था के सचिव ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि संस्थान के पास कई बसें हैं, इसलिए उन्हें जानकारी नहीं थी कि संबंधित बस किस प्रकार संचालित हो रही थी। अदालत ने इस जवाब को गैर जिम्मेदाराना और असंतोषजनक माना।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाकाबंदी ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई नाकाबंदी ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई
एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत। नाकाबंदी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे कांस्टेबल की बाइक अनियंत्रित...
पेपर लीक गैंग पर CBI ने कसा शिकंजा : नीट मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 13 आरोपी सलाखों के पीछे
मरीज निजी अस्पताल में भर्ती, सरकारी मशीनरी रिपोर्ट में कह रही स्वस्थ
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर के आदेश, बाल वाहिनी बस संचालन में फर्जीवाड़ा
भारत का चीन-पाकिस्तान को करारा जवाब : जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं
27.54 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल