अहिंसा सर्वोपरि, सत्य का कोई विकल्प नहीं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया डूंगरपूर का दौरा

अहिंसा सर्वोपरि, सत्य का कोई विकल्प नहीं : मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि सत्य का कोई विकल्प नहीं है। सत्य ही ईश्वर और सेवा ही परमोधर्म है। गहलोत मंगलवार को डूंगरपुर जिले के पीठ (सीमलवाड़ा) में जैन समाज के नवीन शांतिनाथ जिनालय के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी जैन मुनियों के बताए सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग का अनुसरण किया और भारत को आजादी दिलाने में कामयाब हुए। हमें स्वयं और आने वाली पीढ़ी को भी यही संदेश आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य का कोई विकल्प नहीं है। सत्य ही ईश्वर और सेवा ही परमोधर्म है। गहलोत मंगलवार को डूंगरपुर जिले के पीठ (सीमलवाड़ा) में जैन समाज के नवीन शांतिनाथ जिनालय के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली के लिए प्रार्थना की। नवनिर्मित मंदिर का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं के लिए सराहना की। उन्होंने जैन मुनि आज्ञासागर महाराज का आशीर्वाद लिया। साथ ही, आचार्य कनक नंदी द्वारा लिखित जैन धर्मशास्त्र का विमोचन भी किया। 

मुख्यमंत्री ने महोत्सव में जैन धर्मालम्बियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वयं ने भी प्रारंभिक शिक्षा जैन स्कूल में ली। वहां शांति, अहिंसा का पाठ पढ़ा, उन्हें जीवन में अपनाते हुए आगे बढ़ा। गहलोत ने कहा कि इन्हीं सिद्धांतों से ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने महात्मा गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तीर्थ स्थलों में सम्मेद शिखर को जोड़ा गया है। सरकार प्रतिबद्धता से तीर्थ स्थलों के विकास और विस्तार में कोई कमी नहीं रख रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश
लोकसभा में बीमा विधि संशोधन विधेयक 2025 पेश होने पर विपक्ष ने संविधान, संघीय ढांचे और भाषा के मुद्दे उठाते...
कोहड़ीझर माईकों स्टोरेज टैंक परियोजना के लिए भूमि अर्जन की अधिसूचना जारी, जल संसाधन विकास को मिलेगी गति
MNREGA विवाद पर राहुल, प्रियंका गांधी का चौंकाने वाला बयान, कहा-नाम बदलना केंद्र सरकार की सनक
'G-RAM-G’ बिल पर लोकसभा में भारी हंगामा: MGNREGA का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन, बोलें-महात्मा गांधी की विरासत का अपमान करना सही नहीं
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवा मार्ग परिवर्तित 
चिकित्सा सेवाओं को ड्रोन से मिलेगी रफ्तार : कैडेवर अंग, लैब सैंपल पहुंचाने और सुरक्षा निगरानी ड्रोन के जरिए होगी
नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली कोर्ट ने ईडी की शिकायत की खारिज, जूली ने मोदी सरकार पर साधा निशाना