पाकिस्तानी युवती के प्यार में बना साइबर ठग : ऑपरेशन सिंदूर के कारण नहीं मिला वीजा तो पाक जाने में हुआ नाकाम, आरोपी रिमांड पर 

14 राज्यों में दर्ज 36 साइबर ठगी मामलों का सीधा कनेक्शन

पाकिस्तानी युवती के प्यार में बना साइबर ठग : ऑपरेशन सिंदूर के कारण नहीं मिला वीजा तो पाक जाने में हुआ नाकाम, आरोपी रिमांड पर 

साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी हरदीप सिंह का पाकिस्तानी युवती से प्रेम कहानी का खुलासा किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उसकी एक पाक युवती से बातचीत होती थी, वहीं से वह उससे जुड़े अन्य लोगों के संपर्क में आया, जो साइबर हैंडलर्स थे।

हनुमानगढ़। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी हरदीप सिंह का पाकिस्तानी युवती से प्रेम कहानी का खुलासा किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उसकी एक पाक युवती से बातचीत होती थी, वहीं से वह उससे जुड़े अन्य लोगों के संपर्क में आया, जो साइबर हैंडलर्स थे। वह लड़की से शादी के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी में था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के कारण वीजा नहीं मिलने से दिल्ली से बैरंग लौट आया। पुलिस आरोपी को दिल्ली लेकर गई है। साइबर थानाप्रभारी रघुवीर सिंह बीका ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी हरदीप सिंह (29) निवासी वार्ड नंबर 12 डबली बास मौलवी ने बताया कि उसकी एक पाक लड़की से फोन पर बात होती थी। वह मई 2025 में प्रेमिका से शादी के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी में था और अपनी मां को साथ लेकर दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास भी गया था। उसी दौरान ऑपरेशन सिंदूर के तहत सर्जिकल स्ट्राइक होने से वीजा नहीं मिला। इससे उसका पाक में शादी का सपना साकार नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी मां और बहन से भी पूछताछ की तो उन दोनों ने भी यही बात बताई। आरोपी को पूछताछ के लिए 6 फरवरी तक रिमांड पर लिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि साइबर थाना पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े साइबर ठगी गिरोह का हरदीप सिंह (29) लोगों को झांसा देकर उनके बैंक खाते किराए पर लेता था और उन खातों का उपयोग पाकिस्तान में बैठे साइबर ठग गिरोह द्वारा किया जाता था। एसपी हरी शंकर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26 पासबुक, 8 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 8 सिम कार्ड, 3 मोबाइल फोन व पाकिस्तान के दस्तावेज बरामद किए हैं। 
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खातों से 14 राज्यों में दर्ज 36 साइबर ठगी मामलों का सीधा कनेक्शन है। आरोपी से सीआईडी कार्यालय जोन श्रीगंगानगर में जेआईसी करवाई जा चुकी है। उससे पाकिस्तानी संपर्कों और गिरोह के अन्य सदस्यों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी। 

यूं हुआ खुलासा 
खाता धारक ने करवाया केस ऑपरेशन साईबर क्लीन के तहत पुलिस को पता चला कि डबलीराठान रोही में एक व्यक्ति लोगों के बैंक खाते किराए पर ले रहा है और पाकिस्तान में बैठे लोगों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड कर रहा है। इस बीच एक बैंक खाताधारक राजपाल सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ठगी की रकम भारतीय बैंक खातों में मंगवाकर उसे इलेक्ट्रॉनिक करेंसी में बदलकर पाकिस्तान भेज दिया जाता था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने 150 लोगों के बैंक खाते किराए पर लेना बताया है जिसमें करीब 70 की डिटेल आ चुकी है जबकि शेष को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी को लेकर राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के तीखी नोक झोक: कांग्रेस का बहिर्गमन, खड़गे ने लगाया आवाज दबाने का आरोप राहुल गांधी को लेकर राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के तीखी नोक झोक: कांग्रेस का बहिर्गमन, खड़गे ने लगाया आवाज दबाने का आरोप
राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने न देने का मुद्दा राज्यसभा में उठा। तीखी नोकझोंक के बाद कांग्रेस ने बहिर्गमन...
नगर निगम निगम की आय बढ़ाने में नहीं चला तुरुप का इक्का
एमबीएस अस्पताल में जलभराव बना खतरा, मरीजों को मुख्य रास्ते पर फैले गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की नहीं हो सकी लैंडिंग, यात्रियों में भय
यूडी टैक्स: ढाई हजार प्रोपर्टी कर के दायरे में, नगर निगम ने दिए नोटिस
फिटनेस आदेश से थमे व्यवसायिक वाहनों के पहिए
ट्रम्प टैरिफ कम होने से 12 सौ करोड़ हो जाएगा हाड़ौती का निर्यात