अनशन और फोटो सेशन की तह तक जानने के लिए पढ़े यह ख़बर.....

अनशन और फोटो सेशन की तह तक जानने के लिए पढ़े यह ख़बर.....
अनशनकारी पूनम का स्वास्थ्य बिगड़ा, डॉक्टरों ने एसएमएस के लिए रैफर किया, अनशनकारी अभी भी धरनास्थल पर मौजूद

जयपुर। राजधानी के शहीद स्मारक स्थल पर सम्पूर्ण शराबबंदी व सशक्त लोकायुक्त की मांगों को लेकर अनशन कर रहीं पूनम छाबड़ा का स्वास्थ्य खराब हो गया है और उनके स्वास्थ्य की जांच करने वाली डॉक्टर्स की टीम ने उनको एसएमएस रैफर करने की सलाह दी है किंतु पूनम छाबड़ा अभी भी अनशनस्थल पर जमी हुई हैं। वहीं अनशनस्थल पर ही बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर में सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे और अपना समर्थन दिया।


पूनम छाबड़ा का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा किंतु तीन दिन से जल का ही सेवन करने से उनके स्वास्थ्य में भारी गिरावट को चिकित्सकों की टीम ने दर्ज किया। उनका रक्तचाप बहुत कम हो गया है और इस कारण चिकित्सकों ने उनको तुरंत प्रभाव से सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

हालांकि इस दौरान पूनम छाबड़ा टीम की ओर से बनाया गया विडियो काफी चर्चा में जहां पूनम छाबड़ा के साथ खड़े युवक अनशन की मार्केटिंग के लिए विजुअल बनाते वक्त ही इशारे कर क्या-क्या शूट करना है समझा रहे है। वैसे ये सब पार्ट होता है अपनी जानकारी टेक्नोलोजी के माध्यम से तेज रफ्तार से दूसरे लोगों तक पहुंचाने का लेकिन कई बार किरकिरी का सामना करना पड़ता है।


वहीं अनशन के संबंध में अंकुर छाबड़ा ने बताया कि पूनम अभी भी अनशनस्थल पर ही हैं। उनके समर्थन में राजधानी ही नहीं अपितु प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी लोग पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर करीबन एक दशक पहले पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा ने आंदोलन आरंभ किया था और गत सरकार के शासनकाल में उन्होंने अनशन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था।

Read More बीएल संतोष का राजस्थान दौरा : टिकट नाराजगी दूर कर बूथ मजबूत करने की कवायद, निकाय चुनावों को लेकर भाजपा में डैमेज कंट्रोल शुरू


उनके बलिदान और पूनम छाबड़ा के संघर्ष को देखते हुए बुधवार को अनशनस्थल पर दर्जनों संगठनों के सैकड़ों लोग धरनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने रक्तदान शिविर में भी भाग लिया। इस मौके पर पूनम छाबड़ा ने कहा, सरकार बेशक हमारा खून बेच दे उससे रेवन्यू अर्जित करे। मगर शराब रूपी जहर व अन्य नशे के पदार्थों को बेचना बंद करे, ताकि आने वाली पीढिय़ों का भविष्य बचाया जा सके। देश को बचाना है, इसलिए नशामुक्ति की ओर अग्रसर होना होगा। सशक्त लोकायुक्त से ही भरष्टाचार को रोक कर देश के गरीबों को सशक्त कर नया जीवन दिया जा सकता है।

Read More गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश के 39 जिलों के 162...
एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा