कांग्रेस की रैली से पहले बरोजगारों का जमावड़ा, रीट अभ्यर्थियों को मनाने में जुटेगी सरकार?

कांग्रेस की रैली से पहले बरोजगारों का जमावड़ा,  रीट अभ्यर्थियों को मनाने में जुटेगी सरकार?
करीब 15 दिनों से शहीद स्मारक पर रीट अभ्यर्थी बैठे हैं धरने पर

जयपुर। 26 दिसंबर को 31 हजार पदों पर आयोजित हुई रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा  में पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग अब तेज होने लगी है।  पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले करीब 15 दिनों से शहीद स्मारक पर रीट अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं तो वहीं 12 दिसंबर को जयपुर में कांग्रेस की होने वाली रैली से पहले शुक्रवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में रीट अभ्यर्थी जयपुर में जुटे।

 बेरोजगारों ने जल्द ही पदों की संख्या नहीं बढ़ाने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।  गौरतलब है कि 24 दिसंबर, 2018 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31 हजार पदों पर रीट भर्ती परीक्षा की घोषणा की थी लेकिन इस परीक्षा के आयोजन को करीब 3 साल का वक्त लग गया और 26 दिसंबर 2021 को परीक्षा का आयोजन किया गया। लेकिन वर्तमान में अगर थर्ड ग्रेड शिक्षकों के रिक्त पदों की बात की जाए तो करीब 60 हजार पद खाली पड़े हैं। ऐसे में बेरोजगारों ने पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग की है।


धरने पर बैठे अभ्यर्थी अशोक और सुनीता जाट का कहना है कि तीन साल से इस भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और इन तीन सालों में बड़ी संख्या में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के पद खाली हुए हैं, जिसके चलते अब रिक्त पदों की संख्या करीब 60 हजार को पार कर चुकी है। ऐसे में अब सरकार को जल्द से जल्द पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर देनी चाहिए। जिससे ना सिर्फ भर्ती में शामिल हुए अभ्यर्थियों को फायदा मिले, इसके साथ ही नौकरी का सपना देख रहे 19 हजार और बेरोजगारों का सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन