पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने किया पदभार ग्रहण,गांवों के विकास पर रहेगा फोकस

पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने किया पदभार ग्रहण,गांवों के विकास पर रहेगा फोकस
।शहरों की तर्ज पर गांवो का विकास करेंगे: रमेश मीणा

जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने बुधवार को सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया। मीणा ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रमेश मीणा ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की प्राथमिकता रहेगी।शहरों की तर्ज पर गांवो का विकास करेंगे। हम चाहते हैं कि ग्रामीण विकास की केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का गांव-ढ़ाणी में अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को लाभ मिले। सरकारी योजनाएं झोंपड़े में बैठे लोगों तक पहुंचे। मंत्रिमंडल पुनर्गठन पर रमेश मीना ने कहा कि पुनर्गठन में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मुझे लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करता हूं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप