सत्ता के लालच में विचारधारा छोड़ने वाला इंसान कहलाने लायक भी नहीं: माकन

सत्ता के लालच में विचारधारा छोड़ने वाला इंसान कहलाने लायक भी नहीं: माकन

बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने भी भाग लिया।

जयपुर। बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने भी भाग लिया। माकन ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं को कांग्रेस की विचारधारा को जिंदा रखने का आह्वान किया।


माकन ने कहा कि आजकल सत्ता के लालच में विचारधारा को छोड़ वितरित विचारधारा के पार्टी में शामिल होने का चलन बन गया है जो गलत है। सत्ता के लालच में अपनी विचारधारा छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने वाला राजनेता तो क्या इंसान कहलाने लायक भी नहीं है। अपने छात्र राजनीति के जीवन को याद करते हुए माकन ने कहा कि उस समय भी कांग्रेस में इस तरह के ट्रेनिंग कैंप होते थे जिनमें बड़े-बड़े नेता शामिल होकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में जुटे रहते थे। वर्ष 1983 में कांग्रेस के कई ट्रेनिंग कैंपों में मैं खुद गया जहां राजीव गांधी प्रणब मुखर्जी शंकर दयाल शर्मा जैसे बड़े-बड़े नेता पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते थे। इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने से कांग्रेस की विचारधारा मजबूत होती है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि कांग्रेस की विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करें और इस को जिंदा रखें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन
भजनलाल शर्मा से कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात। मुख्यमंत्री ने ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन। समाज ने माटी...
विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही
ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे
मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय