सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश
देश की रक्षा और सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर करने वाले हमारे वीर सैनिकों के सहयोग में आगे आए

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस  पर संदेश देते हुए कहा है कि राष्ट्र और समाज का यह कर्तव्य है कि देश की रक्षा और सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर करने वाले हमारे वीर सैनिकों, रणबांकुरों, हमारे कर्मठ पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सहयोग करने हेतु आगे आएं।

गहलोत ने संदेश में कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 दिसम्बर, 2021 को 'सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस हमें उन वीर सैनिकों का पावन स्मरण कराता है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। राष्ट्र और समाज का यह कर्तव्य है कि देश की रक्षा और सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर करने वाले इन रणबांकुरों, हमारे कर्मट पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने के लिए आगे आएं।

मैं दिवंगत सैनिकों को सादर स्मरण के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करने हुए राज्य के सभी पूर्व सैनिकों का देश और प्रदेश के विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित भावना से अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान करता हूं।सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सभी प्रदेशवासियों से मेरी विनम्र अपील है कि अपने बहादुर जवानों के प्रति परम सम्मान व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के कल्याणार्थ मुक्त हस्त से अधिकाधिक सहयोग करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि