सीएम सलाहकार दानिश अबरार का ब्यूरोक्रेसी से नाराजगी पर गहलोत को पत्र: बिजनेस मीट के विरोध में काले झंडे दिखाने की चेतावनी

सीएम सलाहकार दानिश अबरार का ब्यूरोक्रेसी से नाराजगी पर गहलोत को पत्र: बिजनेस मीट के विरोध में काले झंडे दिखाने की चेतावनी

सवाई माधोपुर में 5 जनवरी को रीको के बिजनेस मीट आयोजन के आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और स्थानीय विधायकों के नाम नहीं लिखने पर सीएम सलाहकार दानिश अबरार ने मुख्यमंत्री को नाराजगी भरा पत्र लिखा है।

जयपुर। सवाई माधोपुर में 5 जनवरी को रीको के बिजनेस मीट आयोजन के आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और स्थानीय विधायकों के नाम नहीं लिखने पर सीएम सलाहकार दानिश अबरार ने मुख्यमंत्री को नाराजगी भरा पत्र लिखा है। अबरार ने ब्यूरोक्रेसी के हावी होने पर नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है। विधायक दानिश अबरार ने कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि बिजनेस मीट के आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत का नाम नहीं लिखा गया। आमंत्रण पत्र में जिले के किसी प्रतिनिधि का भी नाम नहीं है। इस पत्र से ऐसा लगता है कि ब्यूरोक्रेसी जनप्रतिनिधियों पर हावी होना चाहती है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया, मंत्री और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा होने से गलत राजनीतिक संदेश जाता है। इस उपेक्षा के विरोध में हम कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए काले झंडे दिखाएंगे। दानिश अबरार ने कहां है कि यह शिकायती पत्र नहीं केवल सूचना पत्र है कि हम मुख्यमंत्री मंत्री और जनप्रतिनिधियों की विभागीय अधिकारियों के माध्यम से उपेक्षा बर्दाश्त नहीं कर सकते।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर