101 किलो पंचामृत से परकोटा गणेशजी का किया अभिषेक

दूर्वा मार्जन से किया पंचामृत अभिषेक 

101 किलो पंचामृत से परकोटा गणेशजी का किया अभिषेक
चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए।

जयपुर। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्रथम पूज्य का 101 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। महंत अमित शर्मा ने अभिषेक के बाद गणेशजी को सिंदूर का चोला चढ़ा कर नवीन पोशाक धारण कराई। गणपति अथर्वशीर्ष और गणपति अष्टोत्तर नामावली के मंत्रों के साथ मावे के मोदक अर्पित किए गए। भक्तों को लक्ष्मी व गणेश स्वरूप हल्दी की गांठ एवं सुपारी का वितरण किया। 

गणपति सहस्रनाम से 1001 मोदक अर्पित :

पुष्य नक्षत्र पर मोतीडूंगरी गणेशजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। इस दौरान गणेशजी का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, करीब 5 किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद एवं केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र एवं गुलाब इत्र से अभिषेक किया गया। सर्वप्रथम गंगाजल, केवड़ा जल, गुलाब जल से अभिषेक हुआ। बाद में पंचामृत अभिषेक हुआ। गंगाजल से शुद्ध स्रान होने के बाद गणपति सहस्त्रनाम से 1001 मोदक अर्पित किए। बाद में फूल बंगले में विराजमान हुए। नवीन पोशाक धारण कराई।

दूर्वा मार्जन से किया पंचामृत अभिषेक :

Read More इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनाने में आई तेजी, राजस्थान इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर अग्रसर

ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित नहर के गणेशजी का रवि-पुष्य एवं रामनवमी के मौके पर दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक किया। दोपहर में 21 वेदोक्त मंत्रों से 21 मोदकों का भोग अर्पित कर प्रभु को शयन करवाया गया। सायंकालीन महाआरती 251 दीपकों से की गई एवं दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि दायक व विघ्न निवारक अभिमंत्रित रक्षासूत्र वितरित किए।

Read More योग दिवस पर हवामहल में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना