अंतरराष्ट्रीय सामूहिक कला प्रदर्शनी, आइवरी कोस्ट में जयपुर के गौरिशंकर सोनी की 11 कलाकृतियां प्रदर्शित

प्रदर्शनी 24 सितंबर से 24 अक्टूबर तक चलेगी

अंतरराष्ट्रीय सामूहिक कला प्रदर्शनी, आइवरी कोस्ट में जयपुर के गौरिशंकर सोनी की 11 कलाकृतियां प्रदर्शित
जयपुर के कलाकार गौरिशंकर सोनी की 11 कलाकृतियां आइवरी कोस्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सामूहिक कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित। रोटोंडे डेस आर्ट्स गैलरी में 24 सितंबर से 24 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में भारत, स्पेन, आइवरी कोस्ट और घाना के कलाकार शामिल।

जयपुर। आइवरी कोस्ट के एक शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सामूहिक कला प्रदर्शनी में जयपुर के कलाकार गौरिशंकर सोनी की 11 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। रोटोंडे डेस आर्ट्स समकालीन कला दीर्घा में आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत के साथ स्पेन, आइवरी कोस्ट और घाना के कलाकारों की कृतियां शामिल हैं। प्रदर्शनी 24 सितंबर से 24 अक्टूबर तक चलेगी। गौरिशंकर सोनी ने नवज्योति से हुई बातचीत में बताया कि इस आयोजन के लिए चारों कलाकार पिछले करीब एक वर्ष से काम कर रहे थे। उनका प्रयास रहा कि अलग-अलग देशों की संस्कृति और कलात्मक सोच के माध्यम से जीवन से जुड़े समान भावों को सामने लाया जा सके। प्रदर्शनी में प्रेम, हंसी, जीवन, समय, मृत्यु और अस्तित्व जैसे विषयों को अलग-अलग दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है।

सोनी ने बताया कि उनकी प्रदर्शित कलाकृतियां एक्रेलिक रंगों से कैनवास पर तैयार की गई हैं। उनकी कला में समय, स्मृति, प्रेम, जीवन और मृत्यु प्रमुख विषय रहे हैं। परिचित वस्तुओं, मानवीय आकृतियों और प्रतीकों के माध्यम से वे जीवन के अनुभवों और स्मृतियों को चित्रों में व्यक्त करते हैं। उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कला का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। अलग-अलग देशों के कलाकारों के साथ काम करने से कला को नए नजरिए से समझने का अवसर भी मिला।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

SIR पर सीएम भजनलाल शर्मा का स्पष्टीकरण, कहा- 13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य SIR पर सीएम भजनलाल शर्मा का स्पष्टीकरण, कहा- 13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि SIR में 13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक। ड्राफ्ट मतदाता सूची में मृत,...
खड़गे की तीन बड़ी मांगें- सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर रद्द हो और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं
Weather Update : मानसून विदा होते ही राजस्थान में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में पारा 40 के पार
राजस्थान में दूरसंचार ढांचे से जुड़े नियमों में बदलाव, टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने के लिए नए नियम लागू
महंगा हुआ हवाई सफर! इंडिगो ने बढ़ाया ईंधन शुल्क, घरेलू उड़ानों पर अब 1,300 रुपए तक देना होगा शुल्क
Nobel Prize 2026: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज के लिए कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नेगल को सम्मान
असर खबर का - डिवाइडर के पौधों की शुरू हुई कटाई