एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वां क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का शुभारंभ, भजनलाल और मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे है

एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वां क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का शुभारंभ, भजनलाल और मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

फोरम का नेतृत्व आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी द्वारा जापान के पर्यावरण मंत्रालय, यूएन ईएससीएपी, यूएनसीआरडी, यूएनडीएसडीजी और यूएनडीईएसए के सहयोग व  राजस्थान सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।

जयपुर। भारत एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का आज से जयपुर में शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री  मनोहर लाल ने आरआईसी में तीन दिवसीय  फोरम का उद्घाटन किया। इस दौरन एमपी के यूडीएच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राजस्थान के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा मौजूद रहे।  इसमें देश विदेश के 1000 डेलिगेट्स भाग ले रहे है। 
इस तीन दिवसीय फोरम में “रियलाइजिंग सर्कुलर सोसाइटीज टूवार्ड्स एचीविंग एसडीजी एंड कार्बन न्यूट्रीलिटी इन एशिया पेसिफिक' पर केंद्रित होगा। फोरम का नेतृत्व आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी द्वारा जापान के पर्यावरण मंत्रालय, यूएन ईएससीएपी, यूएनसीआरडी, यूएनडीएसडीजी और यूएनडीईएसए के सहयोग व  राजस्थान सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। फोरम के 12वें संस्करण में एशिया-प्रशांत देशों के 1000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें नीति निर्माता, उद्योग जगत के नेता, शिक्षाविद और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे है। 

यह कार्यक्रम 3आर (रिड्यूस (कम करना), रीयूज (पुनः उपयोग करना), रीसाइकल (पुनर्चक्रण करना) और सर्कुलरिटी को मुख्यधारा में लाने के सिद्धांतों और सर्कुलर अर्थव्यवस्था पहलों को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत चर्चाओं और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करेगा।

 

Tags: forum

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग