स्क्रैप व्यापारी की आंखों में मिर्च फेंककर 33 लाख लूटे

पीड़ित ने थाने पहुंचकर सूचना दी

स्क्रैप व्यापारी की आंखों में मिर्च फेंककर 33 लाख लूटे

सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के इलाके में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में शाम करीब 5 बजे धनश्री टावर के पास दो बदमाश स्क्रैप व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर 33 लाख रुपए से भरा बैग लूट ले गए। वारदात के करीब पौने दो घंटे बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के इलाके में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस ने एक संदिग्ध बदमाश को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस की टीमें घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर लुटेरों की तलाश कर रही है। जांच में सामने आया है कि व्यापारी के द्वारा रुपए लेकर आते समय एक संदिग्ध वहां से गुजर रहा है, जिसकी पहचान की जा रही है। 

पॉर्किंग में दिया वारदात को अंजाम
एडीसीपी बजरंग सिंह ने बताया कि मंदिर मोड़ विद्याधर नगर निवासी गर्व खंडेलवाल का वीकेआई में स्क्रैप का गोदाम हैं। शाम को वह दोस्त के साथ कार लेकर धनश्री टावर में दूसरे व्यापारी से रुपए लेने आया था। यहां एक आॅफिस से 33 लाख रुपए लेकर बैग में रख लिए। वापस जाने के लिए वह जैसे ही कार के पास पहुंचा तो टावर की पॉर्किंग में पैदल आए एक बदमाश ने बैग छीनने के लिए झपट्टा मारा तो वह नीचे हो गया। तभी दूसरे ने बदमाश ने आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद व्यापारी से बैग लूटकर ले गए। 

Tags: looted

Post Comment

Comment List

Latest News

एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण के विरोध का मामला : टिब्बी में तनाव पूर्ण शांति, भारी पुलिस फोर्स तैनात ; इंटरनेट सेवाएं दूसरे दिन भी बंद एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण के विरोध का मामला : टिब्बी में तनाव पूर्ण शांति, भारी पुलिस फोर्स तैनात ; इंटरनेट सेवाएं दूसरे दिन भी बंद
एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध के बीच गुरुवार को तनावपूर्ण शांति रही। उपद्रव से सबक लेते  प्रशासन ने भीड़ को टिब्बी...
जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति