अल्पसंख्यक समाज के 51 लोगों ने ली बीजेपी की सदस्यता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत

पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जीत को दर्शाता है

अल्पसंख्यक समाज के 51 लोगों ने ली बीजेपी की सदस्यता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत

अल्पसंख्यक समाज के 51 लोगों ने रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

जयपुर। अल्पसंख्यक समाज के 51 लोगों ने रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर विधिवत रूप से स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने भाजपा की विचारधारा और विकासोन्मुखी नीतियों में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में उमर पठान, अब्दुल शरीफ, रोशन अली, हसन अली, आरिफ खान, फारूख खान, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद मोहसीन, सरफराज खान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद समीर, मोहम्मद शाहरूख, सलमान खान, मोहम्मद सद्दाम, साहिल खान, फारूख गौड़ सहित अन्य अल्पसंख्यक समाज के लोग शामिल रहे। 

अल्पसख्ंयक मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर अल्पसंख्यक समाज के लोग तेजी से भाजपा से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है, जिससे समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिल रहे हैं जो पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जीत को दर्शाता है।

Tags:    bjp

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में पतंगों का आसमां से संवाद : शाम को लालटेन उत्सव, 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाजी और आतिशबाजी का दिखेगा अनूठा संगम दिन में पतंगों का आसमां से संवाद : शाम को लालटेन उत्सव, 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाजी और आतिशबाजी का दिखेगा अनूठा संगम
पर्यटकों के आकर्षण के लिए पारंपरिक व्यंजनों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। दिनभर के सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव के बाद...
प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी : खेतों और गाड़ियों की छतों पर जमी बर्फ, जयपुर में सर्दी से एक की मौत
साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट) : 2025 में हजारों करोड़ की ठगी, हर राज्य का नागरिक निशाने पर; सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड का नुकसान महाराष्ट्र में
कोचिंग सेंटर नियंत्रण बिल को इसी माह लागू करने की तैयारी, ड्राफ्ट में संशोधनों को उच्च स्तर से मिल सकती है मंजूरी
ट्रंप का ऐलान : ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ, भारत और चीन पर भी पड़ सकता है असर
मुख्यमंत्री ने किया एक लाख भर्तियों का कलैण्डर जारी, कहा- युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा हमारे प्रदेश का भविष्य
जितेन्द्र सिंह ने की विकसित भारत संवाद में हिस्सा लेने वाले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा