पीसीसी चीफ डोटासरा को जल्दी मिल सकता है केबिनेट मंत्री का दर्जा

पीसीसी चीफ डोटासरा को जल्दी मिल सकता है केबिनेट मंत्री का दर्जा
जिला अध्यक्षों को जिलों में बिसूका उपाध्यक्ष बनाकर डोटासरा के लिए रास्ता तैयार किया गया है।

जयपुर। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते मंत्री पद गंवाने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जल्द ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है। जिला अध्यक्षों को जिलों में बिसूका उपाध्यक्ष बनाकर डोटासरा के लिए रास्ता तैयार किया गया है। डोटासरा ने यह नियम बनवा दिया है कि राजस्थान में कांग्रेस के जितने भी जिलाध्यक्ष होंगे वे अब जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष भी बनेंगे। 13 जिला अध्यक्षों में से 10 जिला अध्यक्षों को जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम का उपाध्यक्ष बनाकर उन्होंने इसकी शुरुआत भी कर दी है।


अब आगे भी जो जिला अध्यक्ष बनेंगे उन्हें जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष बनाकर राजनीतिक पद दिया जाएगा, लेकिन कांग्रेस के हलकों में अंदरखाने अब यह चर्चा चल रही है कि खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी 20 सूत्री कार्यक्रम का राजस्थान उपाध्यक्ष बनाकर राजनीतिक नियुक्ति दी जाएगी। अगर गोविंद सिंह डोटासरा को 20 सूत्री कार्यक्रम का उपाध्यक्ष बनाया गया तो फिर उन्हें कैबिनेट का दर्जा भी मिलेगा और सरकारी संसाधन भी मिलेंगे। ऐसे में 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद गोविंद सिंह डोटासरा आधिकारिक तौर पर मुख्य सचिव और कलेक्टर की बैठक में मुख्यमंत्री के साथ शामिल हो सकेंगे। यहां तक कि मुख्यमंत्री जो प्रदेश में 20 सूत्री कार्यक्रम का अध्यक्ष होता है, उनकी अनुपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर वही बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली, कच्चे तेल में उछाल और मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर...
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना भी अपराध, साइबर पुलिस की एडवाइजरी
नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में
गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज