90 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया, 4 कॉलोनियों को भी किया ध्वस्त

अतिक्रमण कर करीब 40 स्थानों पर बनाए गए कच्चे-पक्के मकान

90 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया, 4 कॉलोनियों को भी किया ध्वस्त

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के मौजूदगी में अतिक्रमण मुक्त करवाई गई सरकारी भूमि का बाजार मूल्य करीब 400 करोड़ रुपए आंका जा रहा है।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 11 में नेवटा और खटवाड़ा में करीब 90 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इसके साथ ही जोन 12 में 15 बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया जोन 11 के क्षेत्राधिकार में ग्राम नेवटा में खसरा नं. 1317, 1365 से 1369, 1398, 1401, 1409 एवं ग्राम खटवाड़ा में खसरा नं. 1104, 1105 करीब 90 बीघा जेडीए स्वामित्व बेशकीमती सरकारी भूमि पर स्थानीय काश्तकारों द्वारा कब्जा अतिक्रमण कर करीब 40 स्थानों पर बनाए गए कच्चे-पक्के मकान, टिनशेडनुमा निर्माण, झुग्गी-झौपडियां, छप्पर पोष, पशुओं के बाड़े आदि के किए गए अतिक्रमणों को प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त कर दिए।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के मौजूदगी में अतिक्रमण मुक्त करवाई गई सरकारी भूमि का बाजार मूल्य करीब 400 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। इसी प्रकार जोन 12 के क्षेत्राधिकार में शिवाड़ फाटक के पास करीब तीन बीघा, दीनदयाल उपाध्याय स्मारक धानक्या रेल्वे फाटक के पास करीब दो बीघा, ग्राम हिम्मतपुरा में करीब पांच बीघा एवं ग्राम झाझरिया एसटीपी प्लान्ट के सामने करीब पांच बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाए बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ट्रंप के कार्यकाल में अब तक एक लाख से ज्यादा अमेरिकी वीजा रद्द किए गए। इसमें छात्र, पर्यटक और आपराधिक...
राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप : वर्ल्ड चैंपियन अरशान बने मिस्टर राजस्थान, जयपुर के कृष्ण प्रजापत ने जीता जूनियर मिस्टर राजस्थान खिताब
विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में
जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड
ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना
बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर रही 3.5 रिएक्टर
विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका