बोर्ड परीक्षा : आठवीं के 94 फीसदी, पांचवी के 90 फीसदी विद्यार्थियों ने किया आवेदन

जयपुर में पांचवी कक्षा में कुल 7 हजार 968 स्कूल पंजीकृत

बोर्ड परीक्षा : आठवीं के 94 फीसदी, पांचवी के 90 फीसदी विद्यार्थियों ने किया आवेदन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है। शाम 5 बजे तक आठवीं के 94 फीसदी विद्यर्थियों ने परीक्षा फॉर्म भर लिया है।

जयपुर। प्रदेश के 68 हजार सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 12 लाख 77 हजार 692 विद्यार्थी इस साल आठवीं बोर्ड का परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग ने 20 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है। शाम 5 बजे तक आठवीं के 94 फीसदी विद्यर्थियों ने परीक्षा फॉर्म भर लिया है। अभी तक 1 लाख 4 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है। राज्य के 1 लाख 4 हजार स्कूलों में पढ़ने वाले 13 लाख 57 हजार 947 विद्यार्थी पांचवी बोर्ड का परीक्षा देंगे। पांचवी कक्षा के 90 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भर लिया है। अभी तक 1 लाख 78 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है। 

ये है स्थिति 
जयपुर में कक्षा आठवीं तक संचालित होने वाले सरकारी और निजी स्कूलों की संख्या 6 हजार 202 है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले 1 लाख 19 हजार 51 विद्यार्थी आठवीं बोर्ड का परीक्षा देंगे। इनमें से 1 लाख 4 हजार 470 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भर लिया है। 14 हजार 581 विद्यार्थी ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। जयपुर में पांचवी कक्षा में कुल 7 हजार 968 स्कूल पंजीकृत है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले 1 लाख 31 हजार 386 विद्यार्थी बोर्ड का परीक्षा देंगे। इनमें से 1 लाख 6 हजार 671 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भर लिया है। वहीं, 24 हजार 715 विद्यार्थी ने अभी तक आवेदन नहीं किया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में आमेर में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा, मंत्री गजेंद्र खींवसर और विपक्ष के बीच छिड़ी बहस राजस्थान विधानसभा में आमेर में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा, मंत्री गजेंद्र खींवसर और विपक्ष के बीच छिड़ी बहस
राजस्थान विधानसभा में आमेर में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जोरदार बहस और हंगामा हुआ। विधायक प्रशांत शर्मा ने पीएचसी और...
तारिक रहमान ने एक हिंदू और एक बौद्ध को बनाया मिनिस्टर : कौन हैं निताई रॉय चौधरी और दीपेन दीवान, दोनों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : इंदिरा मीणा ने बीमा योजना के बकाया क्लेम पर उठाया सवाल, मंत्री जोराराम कुमावत ने जल्द भुगतान का दिया आश्वासन 
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : भरतपुर में सीएचसी निर्माण का मुद्दा उठा, मंत्री ने दिया जबाव
हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक ने सदन में उठाया मामला, सरकार ने शीघ्र पद भरने का दिलाया भरोसा
विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं, देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय