प्रदेश में 935 प्वॉइंट पर ए-श्रेणी की नाकाबंदी

व्यक्तियों की चैकिंग की गई

प्रदेश में 935 प्वॉइंट पर ए-श्रेणी की नाकाबंदी
इस कार्रवाई में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर कुल 532 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जयपुर। नवरात्र और दशहरा पर्व में मध्येनजर डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देश पर रविवार को प्रदेश के 935 पॉइंट पर पुलिस की ओर से चार घंटे ए-श्रेणी की हथियारबंद नाकाबंदी कराई गई। इसमें एक लाख चार हजार 891 दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों की जांच कर 3067 वाहन एमवी एक्ट और संदिग्ध लगने पर 102 सीआरपीसी में 19 वाहन जब्त कर 44 प्रकरण दर्ज किए गए। इस कार्रवाई में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर कुल 532 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

डीजी कानून एवं व्यवस्था राजीव शर्मा ने बताया कि रविवार शाम पांच से लेकर रात नौ बजे तक नोडल अधिकारी आईजी कानून एवं व्यवस्था गौरव श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में त्योहारों के समय आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों के विरूद्ध सख्ती करने के उद्देश्य से ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई थी। इसमें बड़ी संख्या में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चैकिंग की गई। इस नाकाबंदी में अपराधियों के खिलाफ 34 प्रकरण अवैध हथियार, 83 प्रकरण अवैध शराब के एवं 14 प्रकरण अवैध मादक पदार्थों के भी दर्ज हुए। साथ ही 47 एफआईआर अलग से दर्ज कर उनमें अन्य प्रकार की अवैध सामग्री जब्त की गई।

Tags: blockade

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप