फोम फैक्ट्री में भीषण आग : तड़के लगी आग ने लिया विकराल रूप, 14 दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

चारों ओर काले धुएं का गुबार फैल गया

फोम फैक्ट्री में भीषण आग : तड़के लगी आग ने लिया विकराल रूप, 14 दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फोम फैक्ट्री में सुबह भीषण आग लग गई। चारों ओर काले धुएं का गुबार फैल गया। दमकल की 14 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग सुबह करीब 5:30 बजे लगी थी, कोई जनहानि की सूचना नहीं।

जयपुर। शुक्रवार तड़के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गद्दों में इस्तेमाल होने वाले फोम की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि चारों ओर काले धुएं का गुबार फैल गया। सूचना पर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। असिस्टेंट फायर ऑफिसर भंवर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली थी। आग झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फोम फैक्ट्री में लगी थी, जिसका मालिक आनंद नामक व्यक्ति बताया जा रहा है।

दमकल की गाड़ियां झोटवाड़ा, बनियार्क, बिंदायिका और मानसरोवर फायर स्टेशन से मौके पर भेजी गईं। फैक्ट्री में फोम बड़ी मात्रा में होने के कारण आग बार-बार धधकती रही, जिससे उसे नियंत्रित करने में काफी कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों की माने तो आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास की अन्य फैक्ट्रियों और गोदामों को भी खतरा पैदा हो गया था। हालांकि, समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति को काबू में कर लिया और किसी बड़े हादसे को टाल दिया। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान