ACB की बड़ी कार्रवाई, अधिशाषी अधिकारी की 273% आय से अधिक सम्पत्तियां उजागर

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

ACB की बड़ी कार्रवाई, अधिशाषी अधिकारी की 273% आय से अधिक सम्पत्तियां उजागर
राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन एमएम (मनी मिंटिंग) के तहत एक बड़े भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा हुआ है

जयपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन एमएम (मनी मिंटिंग) के तहत एक बड़े भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा हुआ है। प्रकरण संख्या 150/2025 के अनुसार, आरोपी अधिशाषी अधिकारी फतेह सिंह मीणा, जो वर्तमान में नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा में पदस्थापित हैं, के खिलाफ आय से 273% अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में ACB की एक दर्जन से अधिक टीमों ने जयपुर शहर, पावटा, शाहपुरा, कोटपूतली, थानागाजी व विराटनगर स्थित ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी एवं गोपनीय जांच के अनुसार, संदिग्ध अधिकारी ने जगतपुरा (जयपुर) में 1.30 करोड़ के दो लग्जरी फ्लैट, नीमकाथाना (दीपावास) में 1.05 हैक्टेयर भूमि, व अलवर जिले के गढ़ बसई (थानागाजी) में करीब 15 बीघा जमीन अपने परिचित के नाम से खरीदकर फार्महाउस डेवलप किया, जिसमें लगभग 80 लाख रुपये का बेनामी निवेश किया गया है।

सर्च किए जा रहे मुख्य ठिकानों में शामिल हैं:

Read More सुरक्षा के नाम पर लगाया मुख्य मार्ग पर गेट, हादसों को न्यौता

  • त्रिमूर्ति एरेना, जगतपुरा (जयपुर) स्थित फ्लैट
  • ग्राम इण्डोक, थानागाजी (अलवर) स्थित निजी निवास
  • फार्म हाउस, गढ़ बसई (अलवर)
  • निकट संबंधियों के कोटपूतली और शाहपुरा स्थित आवास
  • त्रिवेणी सिटी (पावटा) स्थित किराये का मकान
  • नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा का कार्यालय

साथ ही नगर पालिका पावटा और विराटनगर से दस्तावेज, तथा उप-पंजीयक कार्यालय थानागाजी से रजिस्ट्री संबंधित रिकॉर्ड भी जुटाए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला आय से कई गुना अधिक अवैध सम्पत्ति का प्रतीत हो रहा है, जिस पर ACB की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read More अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे फिसलकर 93.49 पर पहुंचा, घरेलू मुद्रा पर दिखा दबाव 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान