एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता

शिक्षण व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा

एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। राजेश यादव ने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था और आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया।

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक विद्यालय पहुंचने से स्कूल प्रशासन और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में हलचल बढ़ गई और व्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारी सतर्क नजर आए। राजेश यादव ने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था और आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से किताबें पढ़वाईं तथा उनकी पढ़ाई के स्तर को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित सवाल भी पूछे और शिक्षण कार्य की स्थिति को समझने का प्रयास किया।

औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी से विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षक और कर्मचारी व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय नजर आए। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर और उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना रहा। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया गया। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिहाज से इस तरह के निरीक्षण महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान