प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज

भारी मात्रा में कच्चा माल, पैकिंग मशीन और तैयार उत्पाद बरामद

प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रदेशभर में कार्रवाई। झोटवाड़ा की श्रीमाया डेयरी से पनीर का नमूना लेकर करीब 300 किलो पनीर नष्ट। फलोदी में अवैध वनस्पति फैट इकाई से 690 किलो फैट जब्त कर फैक्ट्री सीज।

जयपुर। प्रदेश में शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने प्रदेशभर में सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। त्योहारी सीजन को देखते हुए दूध, मावा, मिठाई, पनीर, घी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की विशेष निगरानी की जा रही है।

केंद्रीय टीम ने झोटवाड़ा स्थित मैसर्स श्रीमाया डेयरी का निरीक्षण किया। मौके पर पनीर का नमूना लिया गया तथा करीब 300 किलो पनीर नष्ट कराया गया। पनीर अत्यंत गंदगी की में रखा मिला। प्रथम दृष्टया इसे अनसेफ  फूड की श्रेणी में पाया गया है। फलोदी जिले के गांव खींचन में संचालित अवैध वनस्पति फैट निर्माण इकाई पर छापामार कार्रवाई की गई। मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल, पैकिंग मशीन और तैयार उत्पाद बरामद हुए। टीम ने करीब 690 किलो वनस्पति फैट जब्त कर फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। धौलपुर के सरमथुरा कस्बे में धर्मेंद्र डेयरी से मिश्रित दूध तथा जोधपुर मिष्ठान भंडार से घेवर का नमूना लिया। नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने कहा कि राज्य एवं जिला स्तरीय टीमों ने निरीक्षण, नमूनीकरण, जब्ती एवं सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस