भीलवाड़ा में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त: हाईवे के होटलों में औचक जांच, दो संचालकों को नोटिस; सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस होगा निलंबित

मिलावटखोरी पर प्रशासन का कड़ा रुख

भीलवाड़ा में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त: हाईवे के होटलों में औचक जांच, दो संचालकों को नोटिस; सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस होगा निलंबित
भीलवाड़ा जिले में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटलों और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई और सुरक्षा मानकों में गंभीर कमियां पाए जाने पर दो प्रतिष्ठानों को 14 दिन में सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

भीलवाडा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में मिलावटखोरी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने शनिवार को भीलवाड़ा-राजसमंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कई होटल और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि अभियान के तहत दल ने कालिका होटल, जोगनिया रेस्टोरेंट, भरका देवी रेस्टोरेंट, हंस अंबिका नॉन वेज और श्री राम होटल (गेरूड़ी मंगरी) का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान रसोई में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रख-रखाव और सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान कई जगह गंभीर कमियां मिलने पर दो होटल संचालकों को तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि वे 14 दिनों के भीतर अपनी व्यवस्थाओं और खाद्य गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करें। तय समय सीमा में सुधार नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

भीलवाड़ा में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त: हाईवे के होटलों में औचक जांच, दो संचालकों को नोटिस; सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस होगा निलंबित भीलवाड़ा में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त: हाईवे के होटलों में औचक जांच, दो संचालकों को नोटिस; सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस होगा निलंबित
भीलवाड़ा जिले में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटलों और...
कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- चीन के सामने ‘नियोजित समर्पण’, सरकार की चीन नीति पर उठाए गंभीर सवाल
मां के पास सो रही दो साल की बच्ची अचानक हुई गायब! पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी भीम सिंह को पकड़ा
दिग्विजय सिंह का मोहन यादव सरकार पर हमला, सागर एसपी को हटाने और जहरीली शराब कांड की ईओडब्ल्यू जांच की मांग
जयपुर में कांग्रेस बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, प्रत्याशी भोजन-कमरों को तरसे
तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना : बाढ़ में बिहार डूबा, सरकार केवल विकास का पीट रही ढिंढोरा 
त्रिपुरा ग्राम समिति चुनाव में टीएमपी का दबदबा: 1,557 सीटों पर निर्विरोध जीत, भाजपा को मिली 82 सीटों पर सफलता