दिग्विजय सिंह का मोहन यादव सरकार पर हमला, सागर एसपी को हटाने और जहरीली शराब कांड की ईओडब्ल्यू जांच की मांग

दिग्विजय सिंह ने की EOW जांच की मांग

दिग्विजय सिंह का मोहन यादव सरकार पर हमला, सागर एसपी को हटाने और जहरीली शराब कांड की ईओडब्ल्यू जांच की मांग
सागर में जहरीली और अवैध शराब से हुई मौतों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसपी को हटाने तथा मामले की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) से कराने की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को गोद लेने, 10-10 हजार रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता देने और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने का ऐलान किया।

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर पुलिस अधीक्षक को हटाकर जहरीली-अवैध शराब प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) से कराने की मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की है। सिंह ने यह मांग बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली-अवैध शराब से प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद सागर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान की। सिंह ने आरोप लगाया कि सागर जिले में आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक पर भी प्रमाण के साथ आरोप लगाने का दावा करते हुए कहा कि आरोप गलत हैं तो उनके विरुद्ध न्यायालय में मानहानि का दावा किया जाए। उन्होंने शिवपुरी के एक लाइसेंसी शराब ठेकेदार की भी जांच कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि बंडा-शाहगढ़ में हुई मौतों को लेकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए तथा जिन लोगों से मृतकों एवं प्रभावितों ने शराब खरीदी, उन्हें भी आरोपी बनाया जाना चाहिए। जहरीली-अवैध शराब प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच के संबंध में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि उन्हें इस जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी.के. चौहान द्वारा व्यापमं घोटाले की जांच कर संबंधित लोगों को क्लीन चिट दी गई थी।

सिंह ने जहरीली-अवैध शराब के सेवन से मृत चार परिवारों को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसजनों से भी एक-एक परिवार को गोद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवारों की पत्नियों को प्रतिमाह 10-10 हजार रुपये भेजेंगे तथा बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उठाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में मृतकों के परिजनों को मुआवजे के संबंध में घटना के सात दिन बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर ने मौके पर चार लाख रुपये के साथ दो लाख रुपये अतिरिक्त दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मुआवजा केवल संबल कार्डधारकों को मिलेगा या जहरीली-अवैध शराब के सेवन से प्रभावित सभी लोगों को।

सिंह ने आरोप लगाया कि जिला कलेक्टर से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि वे इस संबंध में मुख्य सचिव से भी चर्चा करेंगे।

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान, वार्ड 34 के ब्राइट फ्यूचर स्कूल बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का किया प्रयोग

Post Comment

Comment List

Latest News

भीलवाड़ा में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त: हाईवे के होटलों में औचक जांच, दो संचालकों को नोटिस; सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस होगा निलंबित भीलवाड़ा में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त: हाईवे के होटलों में औचक जांच, दो संचालकों को नोटिस; सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस होगा निलंबित
भीलवाड़ा जिले में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटलों और...
कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- चीन के सामने ‘नियोजित समर्पण’, सरकार की चीन नीति पर उठाए गंभीर सवाल
मां के पास सो रही दो साल की बच्ची अचानक हुई गायब! पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी भीम सिंह को पकड़ा
दिग्विजय सिंह का मोहन यादव सरकार पर हमला, सागर एसपी को हटाने और जहरीली शराब कांड की ईओडब्ल्यू जांच की मांग
जयपुर में कांग्रेस बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, प्रत्याशी भोजन-कमरों को तरसे
तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना : बाढ़ में बिहार डूबा, सरकार केवल विकास का पीट रही ढिंढोरा 
त्रिपुरा ग्राम समिति चुनाव में टीएमपी का दबदबा: 1,557 सीटों पर निर्विरोध जीत, भाजपा को मिली 82 सीटों पर सफलता