धौलपुर: जहारवीर बाबा के दर्शन करने जा रही 12 श्रद्धालुओं से भरी वैन पोखर में समाई, 4 लोगों की मौत, 8 सुरक्षित
सड़क पर जलभराव के कारण रास्ते का अंदाजा न लगना बना हादसे की वजह
धौलपुर। जिले के मनियां क्षेत्र के फूलपुर गांव में शनिवार दोपहर बारिश के पानी से लबालब पोखर में एक वैन समा जाने से वैन में सवार तीन बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटी और बेटा शामिल हैं। घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 8 लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचाया गया। जहां से एक महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है, जबकि 7 जनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ईको वैन में कुल 12 लोग सवार थे। सभी धौलपुर और मुरैना जिले के निवासी हैं।
जिसमें से कुछ आपस में रिश्तेदार हैं। जानकारी के अनुसार इंच्छापुरा जसुपुरा मनियां निवासी रामनिवास (44) पुत्र जगन्नाथ सिंह ठाकुर अपनी वैन से 25 वर्षीय रूबी पत्नी ठाकुर, 26 वर्षीय सपना पत्नी राम लखन, एवं अपने रिश्तेदार 10 वर्षीय दिव्यांश पुत्र पुष्पेंद्र निवासी भड़ाना मुरैना, 7 वर्षीय कृष्णा पुत्र पप्पू निवासी वीरूनी कंचनपुर, 26 वर्षीय रतन देवी पत्नी पुष्पेंद्र ठाकुर निवासी भरना मुरैना, 7 वर्षीय कन्हैया पुत्र पुष्पेंद्र निवासी भरना मुरैना एवं 55 वर्षीय गुड्डी निवासी बिलोनी कंचनपुर को लेकर जहारवीर बाबा के दर्शन करने फूलपुर गांव के पास जा रहे थे। रास्ते में मनिया कश्मीर में फूलपुर मोड पर उन्हें 32 वर्षीय सपना पत्नी शैलेंद्र जाटव निवासी तहसीलों और उसके 3 वर्ष की बेटी प्राची 1 वर्ष, बेटा हर्षित एवं 55 वर्षीय गंगा देवी पत्नी रामवीर जाटव निवासी तहसील मिले, वे भी वैन में बैठ गए। रास्ते में फूलपुर गांव के पास एक प्राचीन पोखर से ओवरफ्लो पानी मुख्य सड़क पर फैलने से चालक सड़क का अंदाजा नहीं लग पाया और वैनर अनियंत्रित होकर पोख में समा गई।
शीशे तोड़कर महिलाओं को निकाला
प्रत्यक्षदर्शी इस्लाम ने बताया कि हादसे के वक्त वह अपने चार-पांच साथियों के साथ पोखर के पास खड़ा था। अचानक चीख-पुकार और लोगों का शोर सुनकर तत्काल दौड़कर मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पोखर में उतर गए। मशक्कत के बाद वैन के शीशे तोड़कर बच्चों और महिलाओं समेत अन्य कुल 8 लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

Comment List