राइड बुक करने पर युवक से गाली-गलौज, लोकेशन पर बुलाकर की मारपीट

फोन पर भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया

राइड बुक करने पर युवक से गाली-गलौज, लोकेशन पर बुलाकर की मारपीट
करधनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा में राइड बुक करने के बाद एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। वह बताए गए लोकेशन पर पहुंचा तो आरोपी ने रैपिडो एप के मैसेज पर गाली-गलौज की।

जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा में राइड बुक करने के बाद एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित नरेंद्र सिंह (28) पुत्र शेर सिंह, निवासी प्लॉट नंबर 05, गोविंद नगर, गोकुलपुरा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि 30 अक्टूबर की रात करीब 8:16 बजे शुभम नाम के व्यक्ति की राइड बुक हुई थी।

वह बताए गए लोकेशन पर पहुंचा तो आरोपी ने रैपिडो एप के मैसेज पर गाली-गलौज की। इसके बाद फोन पर भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोपी ने उसे लोकेशन से चौराहे पर बुलाया और वहां उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की रिपोर्ट पर करधनी थाना पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिवाली पर एक सप्ताह तक बंद रहेगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव दिवाली पर एक सप्ताह तक बंद रहेगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव
दिवाली के त्योहार पर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के नाम पर ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के संचालन...
दिवाली पर सिर्फ 2 दिन आतिशबाजी की छूट, 9 नवंबर से फिर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध; जानें पूरा मामला
आईएएस गौरव गोयल बुधवार को ज्वाइन करेंगे, दिसंबर में प्रवासी राजस्थान दिवस को देखते हुए रीको में पोस्टिंग की संभावना
जयपुर में पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक वारदातें कबूलीं
अगले दशक में रक्षा तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष देशों में होगा भारत : डॉ. टेसी थॉमस
Voice of youth : छोटे व्यापारियों पर ही क्यों चलता है प्रशासन का डंडा?
Voice of youth : वंदे भारत का किराया हो कम, ट्रेनों में बढ़ें जनरल और रिजर्वेशन कोच